विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखा युवक, लोगों ने पकड़कर पार की अमानवीयता की हदें

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार को एक प्रेमी युगल के साथ अमानवीयता की हदें पार की गईं। ग्रामीणों ने प्रेमी युगल का सिर मुंडवाकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। यही नहीं जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में उनका जुलूस निकाला। पूरी घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी नहीं है, जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

inhuman behaviour with love couple in kannauj

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मामला कन्नौज के गुरसहायगंज के एक गांव का है। यहां रहने वाली रहने वाली 30 वर्षीय विधवा महिला के घर गांव का ही एक दिव्यांग युवक अक्सर आता जाता था। बताया जाता है कि दोनों में धीरे-धीरे प्यार हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंगलवार की रात दिव्यांग प्रेमी मौका पाकर महिला के घर पर पहुंच गया था। भोर में ग्रामीणों ने दोनों को एक ही बेड पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया और दोनों पकड़ लिया।इसके बाद कुछ लोगों ने महिला और उसके प्रेमी के जबरन सिर मुंडवा दिए। फिर उनके चेहरे पर कालिख पोतकर जूते की माला पहना दी और दोनों को सरेआम गांव की गलियाें में घुमाया। इस दौरान उनके पीछे चल रहे बड़े और बच्चे फब्तियां कसते रहे।

पुलिस ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्राम प्रधान ने बताया कि जब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और इस तरह का अमानवीय कृत्य करने वालों को जमकर फटकार लगाई है। महिला और युवक काे उनके घरों में भेज दिया गया है। दोनों को लेकर गांव में उनके परिवारों के बीच पंचायत चल रही है। इस मामले में पुलिस ने घटना की एसएसआई जितेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी नहीं है। उप निरीक्षक आरके मिश्रा को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+