नमाजियों को तपती गर्मी से राहत देने के लिए हिंदू भाइयों ने किया खास इंतजाम, वीडियो
Kannauj news, कन्नौज। यूपी के कन्नौज में ईद के त्योहार को लेकर ईदगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। हिन्दू मुस्लिम दोनों ने एक दूसरे के गले लगने के बाद मिष्ठाइयां खिलाई गईं। इस दौरान मुस्लिम भाइयों के लिए हिन्दू भाइयों ने गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की व्यवस्था की और मुस्लिम भाइयों को अपने हाथों से जल पिलाया।

कन्नौज शहर में स्थित ईदगाह में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। यहां पर ईदगाह में मौजूद नमाजियों के लिए हिंदू भाइयों की तरफ से ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। लोगों का कहना है की भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की व्यवस्था मुस्लिम भाइयों के लिए की गईं। ताकि नमाज अदा करने में उन्हें गर्मी का सामना ना करना पड़े।

अयोध्या में मनाई ईद
अयोध्या में भी कड़ी सुरक्षा व सोहार्द के बीच ईद की नमाज अदा की गई। जिले के 831 स्थानों पर मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की। शहर के सिविल लाइन ईदगाह में हजारों मुस्लिम भाइयों ने ईद की मुख्य नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ईदगाह स्थल पर प्रभारी जिला अधिकारी अभिषेक आनंद व एसएसपी जोगेंद्र कुमार अमले के साथ मौजूद रहे वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व केबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडेय पूर्व विधायक आनंद सेन यादव एमएलसी लीलावती कुशवाहा समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल सिंह बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर पवन गौतम कांग्रेस पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सिंह व जिलाध्यक्ष राम दास वर्मा ने ईदगाह स्थल पर पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications