कन्नौज: घर में घुस गया अनियंत्रित ट्रक, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में देर रात सामान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुसकर पलट गया। घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के सात लोग ट्रक के नीचे दब गए। हादसे में 4 लोगो की मौत हो गयी, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Four people killed in a road accident

हादसा कन्नौज की गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में गांव सराय प्रयाग जीटी रोड पर हुआ। यहां घर के बाहर 35 वर्षीय सोनेलाल, उनकी पत्नी 32 वर्षीय गुडिया और बेटा 11 वर्षीय देवा तथा पड़ोसी श्यामू अपने 10 वर्षीय बेटे साहिल व आठ वर्षीय अब्बू चारपाई पर सो रहे थे। गुरूवार की देर रात लहसुन से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर सोते हुए लोगों पर पलट गया।

हादसे की सूचना पर पहुंची गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे में सोनेलाल, गुडिय़ा, साहिल और अब्बू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यामू, रंजीत और देवा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद समेत पुलिस कर्मी पहुंचे। घर मे घुसे ट्रक को पुलिस ने क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया और कोतवाली में खड़ा करवा दिया। फिहलाह परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+