कन्नौज: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, दो महिलाओं सहित 5 की मौत

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और एक बच्चा नहर में लापता हो गया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, लापता बच्चे की तलाश जारी है।

five killed in road accident in kannauj

हादसा उमर्दा ब्लाक क्षेत्र में चटूरुआपुर गांव के पास हुआ। ठठिया थाना क्षेत्र के मिरुअन मडहा गांव में रहने वाले गौरव कुमार परिवार के युवक की गोद भराई की रस्म में शामिल होने के लिए कार से तालग्राम जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी पप्पी, पुत्री नाड़ो, परी, भोले की पत्नी मोहिनी, कृष्णा, योगेंद्र सिंह की पत्नी रेखा देवी समेत नौ लोग सवार थे।

उमर्दा-इंदरगढ़ के बीच चाटूरुआपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर निचली गंग नहर में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने ग्रामीणों को बचाव कार्य के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़कर रस्सी के सहारे आठ लोगों को बाहर निकाला, जबकि एक बच्चे का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने आठों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं और तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+