UP News: कन्नौज कोर्ट में अचानक चलने लगी गोली,मच गया हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला
Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज कोर्ट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब वहां अचानक गोली चलने लगी। वकीलों में हड़कंप मच गया। दो पक्ष में एक पक्ष ने गोली चला दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दो पक्ष किसी मामले में शुक्रवार को कन्नौज कोर्ट आए हुए थे। एक पक्ष वकील के चैंबर में था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी है। निशाना चुकने से वो बाल-बाल बच गया। मौजूद लोगों और अधिवक्ताओं ने गोली चलाने वाले आरोपी युवक की पकड़ कर धुनाई कर दी। पुलिस उसे किसी तरह छुड़ा कर ले गई। इस घटना के बाद से वकीलों में नाराजगी है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है।

एक अन्य मामले में कन्नौज
सब्जी दुकानदार की हत्या के दोषी युवक को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई और 21 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना की रकम अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त कैद होगी। दोषी युवक को अदालत के आदेश पर जिला जेल भेज दिया गया।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications