फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग पर यूपी में हुई FIR, जानिए पूरा मामला ?
कन्नौज, 01 दिसंबर: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ यूपी के कन्नौज में कोर्ट के आदेश पर एक एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में जुकरबर्ग के अलावा 48 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। फेसबुक के हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया में भी इसकी रिपोर्ट भेजी गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?
एफआईआर के अनुसार, फेसबुक पर बुआ-बबुआ नाम का एक पेज है। इस पेज पर सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज किया गया। कहा गया कि कार्टूनों के माध्यम से बेबुनियाद बातें की जाती हैं। इससे अखिलेश और समाजवादी पार्टी की छवि खराब हो रही है।
Recommended Video
अमित यादव ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, दर्ज हुई FIR
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अमित यादव की तरफ से कन्नौज के ठठिया थाने बुआ-बबुआ पेज को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होने पर अमित यादव ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर ग्रुप एडमिन फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग और पोस्ट पर कमेंट करने वाले 49 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अमित यादव का कहना है कि इस पेज से समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष की छवि खराब हो रही है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मवीर सिंह ने पुलिस से अमित यादव की तरफ से मामला दर्ज करने को कहा। बता दें, "बुआ बबुआ" शब्द तब सामने आया था जब बसपा प्रमुख मायावती और अखिलेश यादव ने 2019 के संसदीय चुनाव में गठबंधन किया था।












Click it and Unblock the Notifications