यूपी के प्राइमरी स्कूल में छात्र ने मां के लिए किया ऐसा डांस कि IAS हुए भावुक, देखिए वीडियो
यूपी के प्राइमरी स्कूल में छात्र ने मां के लिए किया ऐसा डांस कि IAS भी हुए भावुक, देखिए वीडियो
कन्नौज, 13 मई: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो ही जाता है। कभी-कभी तो कुछ वीडियो मजेदार होता है तभी कुछ वीडियो हैरतअंगेज भरे होते हैं। तो कभी दिल को छू लेने वाले वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो जाते है। कुछ ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी झूमने को मजबूर हो जाएंगे। खास बात यह है कि इस वीडियो को योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो हैबतपुर कटरा के प्राइमरी स्कूल में कक्षा 7 के छात्र अंकुश गौतम का है। अंकुश का डांस टैलेंट देखकर पूर्व आईपीएस और मंत्री असीम अरुण भी अंकुश देखकर दंग रह गए। तो वहीं, अंकुश का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रहा है। कक्षा 7 के छात्र अंकुश गौतम ने यह डांस 09 मई यानी मदर्स डे पर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।
मिलिए कन्नौज के हैवत पुर कटरा कक्षा 7 के मास्टर अंकुश से जिन्होंने इतने सुंदर नृत्य से मातृत्व की अभिव्यक्ति की है। #MothersDay pic.twitter.com/sTr8FmlqK7
— Asim Arun (@asim_arun) May 9, 2022
कन्नौज के हैबतपुर कटरा के प्राइमरी स्कूल में कक्षा 7 पढ़ने वाला छात्र अंकुश का वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कक्षा- 7 के इस छात्र का डांस करते हुए वीडियो स्कूल के मास्टर ने सोशल मीडिया पर डाला था। जिसके बाद छात्र का यह वीडियो तेजी से पूरे जिले में वायरल हो गया। इस वीडियो को प्रदेश सरकसर के मंत्री और कन्नौज के विधायक असीम अरुण शेयर करते हुए छात्र के डांस पर उसकी हौसला अफजाई की है।
बता दें, अंकुश गौतम ने 1994 में रिलीज हुई अनिल कुपर की फिल्म लाडला के सॉन्ग 'तेरी ऊँगली पकड़ के चला, ममता के आंचल में पला' पर डांस किया है। तब से लेकर आज तक अंकुश के इस डांस वीडियो करीब एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। यहां तक समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मिलिए कन्नौज के हैवतपुर कटरा कक्षा सात के मास्टर अंकुश से, जिन्होंने इतने सुंदर नृत्य से मातृत्व की अभियक्ति की..।
अंकुश गौतम की डांस में है दिलचस्पी
उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका स्नेहलता द्विवेदी ने अंकुश की दिलचस्पी देखते हुये उसे डांस सिखाया। बेहद गरीब घर के इस छात्र का बड़ा भाई गरीब के चलते पढ़ाई नहीं कर सका। पिता और परिवार को अब अंकुश से ही कोई उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications