दूल्हे का पैर देखते ही रो पड़ी दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी इससे शादी

Kannauj News, कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बारात वापस बिना दुल्हन के लौट गई। बिना दुल्हन के लौटी बारात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, कन्नौज जिले के चपुन्ना क्षेत्र के इंदिरानगर गांव निवासी रामपाल की पुत्री रीना की शादी फिरोजाबाद जनपद के दयापुर गांव निवासी रामेश्वरदयाल के पुत्र हरवीर के साथ तय हुई थी।

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

दूल्हा अपनी दुल्हन को ले जाने के लिये बड़े धूम धाम व बैंडबाजे के साथ बरात लेकर बुधवार यानि 8 मई को दुल्हन की चौखट पर पहुंचा। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा का स्वागत सत्कार कर मण्डप तक ले गए। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने शादी करने साफ इनकार कर दिया। दरअसल, जयमाल के बाद भांवरों की रस्में भी शुरू होनी थी।

दूल्हे के पैर पड़ी थी रॉड

दूल्हे के पैर पड़ी थी रॉड

मीडिया खबरों के अनुसार, जब दुल्हन ने दूल्हे के पैर को देखा तो उसके होश उड़ गए। दुल्हन ने देखा कि लड़के के पैर में रॉड पड़ी है। जिसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि लोगों ने दुल्हन को शादी के लिए काफी मनाने की कोशिश की पर वह अपनी बात पर अडिग रही। इसी दौरान गांव में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भी समझौता करवाने की कोशिश की लेकिन लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।

क्या कहा दुल्हन के पिता ने

क्या कहा दुल्हन के पिता ने

बाद में लड़की के पिता रामपाल ने समझौते के तौर पर एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल, मोबाइल और 17 हजार रुपये वर पक्ष को दिए। इसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता लिखकर दे दिया। बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ गया। दुल्हन के पिता रामपाल ने बताया कि भांवरों से पहले दूल्हा नहाने के लिए गांव के बाहर लगे हैंडपंप पर गया था। यहां कुछ लोगों ने देखा कि लड़के के पैर में सरिया पड़ी है। वहीं चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अगर तहरीर मिलती भी है, तो कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- कन्नौज सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+