Shocking: शादी के दूसरे दिन यूं मौत के आगोश में समा गई नई दुल्हन, दूल्हा हुआ बेसुध

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शादी के अगले दूसरे दिन नई दुल्हन की ससुराल में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी को देख दूल्हा बेसुध हो गया। दुल्हन के घरवालों को जब सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक दिन पहले जिस बेटी को उन्होंने घर से विदा किया गया था, वो बेटी अब दुनिया से विदा हो गई। इस घटना से ससुराल में भी मातम पसर गया। मायके वालों के आने के बाद ससुराल वालों ने गांव के बाहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बारे में जिसने भी सुना वह अपने आंसू नहीं रोक पाया।

पंखे के कटे हुए केबल पर पड़ा दुल्हन का पैर

पंखे के कटे हुए केबल पर पड़ा दुल्हन का पैर

मामला कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का है। बीते 29 जून को यहां रहने वाले सोमपाल पुत्र कुंवर पाल की शादी तालग्राम क्षेत्र के गांव पलिया बूंचपुर निवासी गजेंद्र चौहान की बेटी नेहा चौहान (22) के साथ हुई थी। 30 जून की सुबह नई दुल्हन नेहा विदा होकर अपने ससुराल पहुंची। सभी लोग खुश थे। बुधवार को कंगन खोलने और मंडप प्रवाह की रस्म होनी थी। घर की महिलाएं और अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। सुबह का करीब आठ बज रहा था। नेहा नहाकर वापस कमरे में आकर बैठी थी। कमरे में गर्मी भी अधिक थी। नेहा ने हवा के लिए पास में ही रखे फर्राटा पंखे को घुमाना चाहा, लेकिन अचानक उसका पैर पंखे के कटे हुए केबल पर पड़ गया।

मौत के आगोश में समा गई नई दुल्हन

मौत के आगोश में समा गई नई दुल्हन

कटे हुए तार पर पैर पड़ते ही नेहा करंट की चपेट में आ गई और जमीन पर गिर गई। तार पैर में फंसने से चलता हुआ पंखा पर उसके ऊपर की गिर पड़ा। हंगामा, चीख-पुकार की आवाज सुनकर दूल्हा सोमपाल और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। कोई कुछ कर समझ पाता तब तक दुल्हन नेहा की सांसें थम चुकी थीं। महज कुछ घंटों पर पहले बाबुल के घर से विदा होकर आई नेहा अब इस दुनिया से विदा ले चुकी थी। दुल्हन की मौत से ससुराल में कोहराम मच गया। दूल्हा सोमपाल बेसुध पड़ा रहा।

शादी की खुशियां मातम में बदल गईं

शादी की खुशियां मातम में बदल गईं

घटना की जानकारी जब नेहा के घरवालों को दी गई तो वे लोग दौड़े-दौड़े बेटी के ससुराल पहुंचे। यहां बेटी का शव देखकर उनकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम मायके पक्ष की मौजूदगी में गांव के बाहर नेहा का अंतिम संस्कार कर दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इस घटना से घरवालों की नहीं बल्कि इलाके में भी मातम का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+