UP: सुहागरात वाले कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, अंदर का नजारा देख हैरान रह गए लोग

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में शादी के बाद कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे और दुल्हन के परिवार वाले भी हैरान हैं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस की जांच पड़ताल कर रही है।

Bride came out screaming after honeymoon in UP Kannauj

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात मनाने से पहले ही एक नई नवेली दुल्‍हन का सुहाग उजड़ गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्‍जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

पति की मौत के बाद जहां दुल्‍हन बेसुध हो गई वहीं दूल्‍हे के माता पिता के भी आंसू नहीं रुक रहे हैं। घटना से दूल्‍हे और दुल्‍हन दोनों के परिवार में मातम पसरा है। वहीं पुलिस का कहना है कि किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।

दरअसल, मामला कन्नौज जनपद के मछरैया गांव का है। गांव के रहने वाले रामविलास यादव के छोटे बेटे 23 वर्षीय मनोज यादव के शादी बीते 26 मई को गरसहायगंज की रहने वाली गोल्‍डी के साथ धूमधाम से संपन्न हुई थी।

शादी होने के बाद दुल्‍हन की विदाई कराकर दूल्‍हा और उसके परिवार वाले दुल्‍हन को लेकर ससुराल आए। दुल्‍हन के आने के बाद घर में आगे की रश्म पूरी हुई। शाम होने के बाद सुहागरात के कमरे का सजाया और दुल्‍हन की ननद ने दुल्‍हन को कमरे में पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि सुहागरात मनाने के लिए सजाए गए कमरे में जाने के बाद दुल्हन बाथरूम में चली गई। दुल्हन के बाथरूम में जाने के बाद दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर लिया।

इधर दुल्हन जब बाथरूम से लौटी और कमरे में पहुंची तो उसके पति को फंदे से लटकता देख पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्‍हन चीखते चिल्‍लाते सुहागरात वाले कमरे से बाहर निकली। दुल्‍हन की आवाज सुनकर दूल्‍हे के घरवाले वहां पहुंचे और बेटे को फंदे से लटकता देख हैरान रह गए।

लोगों ने तत्काल दूल्हे को फंदे से नीचे उतारा उसके बाद उसे सौ शैय्या अस्‍पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच पड़ताल की और उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही दूल्हे का परिवार में मातम पसर गया।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी देवेश पाल भी घटनास्‍थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा दुल्‍हन और दूल्‍हे के परिवार वालाें से पूछताछ की गई। थाना प्रभारी का कहना है कि दूल्‍हे ने ऐसा कदम क्‍यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

इधर सूचना मिलने के बाद दुल्‍हन के परिवार वाले भी पहुंचे। शादी के दूसरे दिन ही बेटी के पति की मौत से दुल्‍हन के घरवाले भी काफी दुखी हैं। इस घटना के बाद दूल्‍हे के पास-पड़ोस में भी गम का माहौल है। सबकी जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर दूल्‍हे ने ऐसा क्‍यों किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+