कन्नौज का मजदूर रातोंरात बना अरबपति, खाते में रकम देखकर खो बैठा 'होश', जानिए क्या हुआ फिर ?

कन्नौज, 03 अगस्त: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक मजदूर रातोंरात अरबपति बन गया। मजदूर खुशी से झूम उठा और धीरे-धीरे पूरे गांव में ये बात फैला दी कि वह अरबपति बन गया है। लेकिन मजदूर के चेहरे पर ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह सकी। जब तक उसने खाते में पड़ी ये रकम निकालने की सोची, तब तक मामला ही पलट चुका था। खुद मजदूर को भी नहीं समझ आया कि आखिर उसके साथ ऐसा कैसे हो गया।

क्या है पूरा मामला ?

क्या है पूरा मामला ?

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव में रहने वाला बिहारी लाल भट्टा मजदूर है। वह राजस्थान में मजदूरी करता है। जानकारी के मुताबिक, वह इन दिनों अपने गांव आया हुआ है। बताया गया कि बिहारी लाल ने बीते दिनों शराब पीने के लिए गांव में बने बैंक से पैसे निकालने पहुंचा था।

बैंक बैलेंस देखकर मजदूर और बैंक संचालक के उड़ होश

बैंक बैलेंस देखकर मजदूर और बैंक संचालक के उड़ होश

बिहारी लाल ने अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करवाया तो पता चला कि उसके खाते में 31 अरब 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि मौजूद है। बैंक बैलेंस देखकर मजदूर बिहारी लाल ही नहीं, वहां मौजूद बैंक संचालक के भी होश उड़ गए। कम्प्यूटर पर दिखी रकम देख बिहारी लाल पासबुक लेकर एंट्री कराने तुरंत ब्रांच पहुंचा, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से वह पासबुक की एंट्री नहीं करा पाया। बिहारी लाल खुशी से झूम उठा था। रातोंरात अरबपति बनने के बाद वह फूले नहीं समा रहा था। उसने गांव में घूम-घूमकर अपने अरबपति बनने की बात फैला दी। कुछ लोगों ने उसकी बात को अनसुना कर दिया, लेकिन कुछ उसकी बात को सच मानकर हैरत में थे।

खाते से रकम निकालने पहुंचा मजदूर, जानिए क्या हुआ ?

खाते से रकम निकालने पहुंचा मजदूर, जानिए क्या हुआ ?

बिहारी लाल घर आया और अरबपति बनने का सपना लिए सो गया। अगले दिन सुबह-सुबह वह रुपए निकालने बैंक पहुंच गया, जहां उसके सारे अरमान टूट गए। बिहारी लाल के खाते से पूरी रकम गायब हो चुकी थी और उसके खाते से एक रुपया भी नहीं निकला। 'न्यूज18 हिंदी' ने इस मामले में बैंक आफ इंडिया के कर्मचारी बीसी लाल से बात की तो उन्होंने बताया कि बताया कि इस तरह की कोई रकम मजदूर के खाते में नहीं आई। खाते में केवल पीएम किसान सम्मान निधि और गैस सिलेंडर की सब्सिडी ही खाते में आई है और यह अमाउंट भी खाते में नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी की शरारत रही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+