16 साल की बहन ने भाई के सीने 7 बार घोंपा चाकू, प्रेमी ने 11 बार रेता गला

कन्नौज। कन्नौज के चर्चित बलराम हत्याकांड का पुलिस ने आठ दिन बाद खुलासा कर दिया है। जेसीबी चालक प्रेमी से शादी के लिए तैयार न होने की आशंका में बहन ने बलराम की हत्या की साजिश रची थी। निचली गंग नहर किनारे प्रेमी और उसके साथी संग मिलकर बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद बाइक और शव नहर में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशोरी ने बताया कि उसने भाई के सीने में सात बार चाकू घोंपा था। प्रेमी ने 11 वार कर गला रेता था।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गसीमपुर निवासी 28 वर्षीय बलराम यादव पुत्र लायक सिंह 15 सितंबर की सुबह छह बजे 16 वर्षीय बहन को बाइक से दवा दिलाने जा रहा था। तभी उसकी हत्या कर दी गई थी। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने हत्या का खुलासा किया। बलराम की हत्या की साजिश उसकी बहन ने रची थी। आरोपी किशोरी का जेसीबी चालक प्रदीप यादव पुत्र औसान सिंह निवासी आदमपुर थाना सौरिख से प्रेम संबंध था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दोनों को शक था कि इकलौता भाई बलराम शादी के लिए तैयार नहीं होगा।

एक महीने पहले बनाई थी भाई की हत्या की योजना

एक महीने पहले बनाई थी भाई की हत्या की योजना

पुलिस गिरफ्त में आई आरोपी किशोरी की साजिश सुनकर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। करीब एक महीने पहले उसने भाई की हत्या की योजना बनाई थी। 15 सितंबर की सुबह दवा दिलाने का बहाना बनाकर वह भाई के साथ बाइक से जा रही थी। पहले से सुनियोजित ढंग से प्रदीप अपने दोस्त जेसीबी हेल्पर रामू उर्फ रामचंद्र पुत्र नत्थू लाल सोनकर निवासी बैरी थाना खकरेरू फतेहपुर के साथ सरसौनपुरवा में निचली गंग नहर के पास आए। यहां बलराम की हत्या कर शव को नहर में फेंका और बाइक थोड़ी दूर इसी नहर में फेंक दी। स्वाट टीम प्रभारी राकेश कुमार और ठठिया थाना प्रभारी विज बहादुर ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन सभी को जेल भेज दिया गया है।

प्यार में भाई बना था रोड़ा, बहन ने प्रेमी से कराई भाई की हत्या

प्यार में भाई बना था रोड़ा, बहन ने प्रेमी से कराई भाई की हत्या

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का सौरिख थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी प्रदीप के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी का भाई दोनों का विरोध कर रहा था। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे भाई की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने की साजिश रच डाली। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को बलराम यादव अपनी बहन को दवा दिलाने के लिए घर से निकला था। तभी उसकी बहन ने प्रेमी व उसके दोस्त फतेहपुर जनपद के थाना खकरेरू के गांव बैरी निवासी रामू उर्फ रामचंद्र के साथ मिलकर उर्मदा निचली गंग नहर के पास चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को कहानी सुना डाली। उसने बताया कि बलराम को दो युवक मिल गए थे। वह उनके साथ चला गया। पुलिस को युवक की बाइक नहर में पड़ी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश तेज कर दी थी। दूसरे दिन युवक का शव नहर में पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू व बाइक को भी बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+