जोधपुर में युवक ने एक साथ खत्‍म की तीन पीढ़ी, माता-पिता व दो बेटों को जहर देकर मारा, खुद ने भी दी जान

राजस्थान के जोधपुर जिले के लोहावट तहसील के पीलवा गांव में शुक्रवार को दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां सुबह एक युवक ने अपने माता-पिता को खाने में जहर दे दिया और दो पुत्रों की हत्या कर खुद ने पानी के टांके में छलांग दी।

jodhpur

जानकारी अनुसार एक युवक ने अपने माता-पिता व लड़कों को किसी खाद्य पदार्थ में मिला कर जहर देकर उनको मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद ने भी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना गांव पीलवा में विश्नोईयों की ढाणी की है।

यहां के युवक शंकरलाल का पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने अपने पिता सोनाराम, मां चंपा देवी और दो पुत्र लक्ष्मण व दिनेश की हत्या कर खुद ने भी आत्महत्या कर ली। सूचना पर लोहावट पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई।

मीडिया से बातचीत में लोहावट पुलिस थानाधिकारी बद्री प्रसाद ने बताया कि ​​​​किसान शंकर लाल ने पिता सोनाराम (65) पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल किया। उन्‍होंने अस्‍पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, घर पर शंकर ने परिजनों के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। बेहोश होने के बाद मां चंपा (55) व 14 वर्षीय बेटे लक्ष्‍मण व 8 वर्षीय छोटे बेटे दिनेश को घर में बने पानी के टांके (टंकी) में फेंक दिया। फिर खुद भी कुद गया। शंकर लाल को नशे की लत थी, वह अफीम का नशा करता था। उसकी अपनी पत्नी मैना से अनबन थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+