चमत्कार! मौत के 2 घंटे बाद फिर जिंदा हुई महिला और बोली-'बेटा अज्जू मुझे भी चाय पिलाओ'

जोधपुर, 13 मई। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। जिस महिला को घर वाले मृत मान चुके थे और उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी। वो अचानक जिंदा हो उठी। अपनी आंखें खोली और आवाज लगाकर बोली-'बेटा अज्जू मुझे भी चाय पिला दें'

Recommended Video

    चमत्कार! मौत के 2 घंटे बाद फिर जिंदा हुई महिला और बोली-'बेटा अज्जू मुझे भी चाय पिलाओ'
    Woman Achleshwar Devi Again alive in Jodhpur after 2 hours of death

    जोधपुर शहर के दधिमती नगर में जहां एक परिवार की बुजुर्ग महिला अचलेश्वर देवी के शरीर में परिवार ने जब कोई हलचल नहीं देखी तो उसे मृत मान लिया और परिजनों को सूचित कर बुला लिया। सुबह होने का इंतजार कर रहे थे।इस दौरान दो घण्टे बाद बुजुर्ग महिला ने आंख खुली और अपने बेटे से कहा अज्जू मुझे चाय पिला दे। यह सुनकर पूरा परिवार दंग रह गया। सभी उसके पास पहुंचे। उन्होंने आंखें खोली और फिर बन्द कर ली, लेकिन सांस चल रही थी और नब्ज चलने लगी।

    लेकिन कुदरत का ये करिश्मा बस थोड़ी ही देर के लिए हुआ। दोबारा सांस चलने के बाद परिजन जैसे ही महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो गई और जांच के बाद डॉक्टरों ने अचलेश्वर देवी को मृत घोषित कर दिया। निराश परिजन उन्हें वापस अपने घर ले आए और उसके बाद अंतिम संस्कार किया। बेटे हेमंत ने बताया कि मां को दो दिन पहले अटैक आया था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार हो गया था।

    बुधवार तड़के 4:00 बजे वह उठी और शौच को गई। उसके बाद वापस आकर पलंग पर लेट गईं। परिवार के सभी सदस्य जग रहे थे। कुछ देर बाद जब बेटे हेमंत ने आकर मां को टटोला तो शरीर ठंडा पड़ चुका था। सांस नहीं चल रही थी और नब्ज भी नहीं चल रही थी। इसके बाद हेमंत ने तुरंत नजदीक रहने वाले अपने रिश्तेदारों को सूचना दी। सभी मां को मृत मानकर पलंग से भी उतार लिया। करीब साढ़े 6 बजे अचानक हेमंत की मां ने आंख खोली और बोली कि अज्जू चाय पिला दे, लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+