'जादूगर' का जादू नहीं आया काम, सड़क पर जमकर हुई पिटाई!
जोधपुर। दुनिया भर में मशहूर जादूगर गोपाल के जादू के चर्चे इतने बड़े हैं कि हर कोई दूर से देखते ही गोपाल जादूगर को पहचान जाता है। जादूगर गोपाल अपने जादू से कभी रुपए बनाता है तो कभी पंछी बना देता है और कई बार तो चुनावी मैदान में उतर कर अपनी जीत का दावा भी किया है, लेकिन शुक्रवार उसी के घर में गोपाल का नहीं चला जादू।

दरअसल, उसके पुत्र और पुत्रवधू में झगड़ा इस कदर बढ़ा कि वह सड़क पर आ गया। एक बार तो आस पड़ोस वालों ने ऐसा सोचा कि कोई जादू का शो चल रहा है, लेकिन वह जादू नहीं था बल्कि हकीकत थी। गोपाल जादूगर के बेटे हरीश जादूगर और उसकी पत्नी कुसुम के बीच में चल रही बहस का लोग हिस्सा बने और वहां खड़ी महिलाओं ने जादूगर गोपाल के बेटे को ही पीट दिया।

बता दें कि गोपाल जादूगर के बेटे हरीश जादूगर की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। काम के सिलसिले में हरीश जादूगर अधिकतर समय घर से दूर ही रहता था। इसको लेकर पति और पत्नी में मनमुटाव काफी लंबे समय से चल रहा था। पत्नी कुसुम का आरोप है कि एक दिन हरीश जादूगर को बार-बार फोन करने पर उसको बोल दिया कि मैंने तो शादी कर ली और मेरे बच्चे भी है। तू चली जा तेरे घर। इतना कहने के बाद पत्नी सहन नहीं कर पाईं और पहुंची अपने अपने ससुराल गोपाल जादूगर के घर पर और जमकर तांडव किया।

साथ में कई महिला भी मौजूद थीं। उन महिलाओं ने भी गोपाल जादूगर की पत्नी के साथ धक्का-मुक्की की। वहीं गोपाल जादूगर के बेटे को पीट दिया। सूचना पाकर पहुंची पत्नी व उसके भाई को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। एसएचओ पुष्पेन्द्र सिंह हाड़ा का कहना है कि दूसरी पत्नी लाने की वजह से विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications