शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ का वायरल वीडियो, बोले-'...तो मुंह काला कर दूंगा'

राजस्‍थान के शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अफसरों को धमकी देते नजर आ रहे हैं। कह रहे हैं कि सस्पेंड कर दूंगा, झूठ बोले तो मुंह काला कर दूंगा।

दरअसल, हुआ ये था कि जोधपुर जिले के गांव बावरली में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कार्यक्रम हुआ था, जिसमें शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने भी शिरकत की थी।

Shergarh MLA Babu Singh Rathore

कार्यक्रम में शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ भाषण दे रहे थे तभी बिजली गुल हो गई। इस बात को लेकर शेरगढ़ विधायक राठौड़ भड़क गए और विद्युत अभियंताओं से कहने लगे कि लापरवाही की तो आपको हाथों-हाथ सस्पेंड कर दूंगा। झूठ बोले तो मुंह काला कर दूंगा। व्यवस्थाएं पहले दुरुस्त क्यों नहीं की। शेरगढ़ की जनता की पीड़ा है, इसे कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा।

कार्यक्रम में शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के साथ बालेसर उपखंड अधिकारी पुष्पा कंवर सिसोदिया भी मौजूद थीं। दोनों ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जैसे ही विधायक ने भाषण शुरू किया और बिजली गुल हो गई। इस पर उन्होंने अफसरों से कहा कि अब ऐसे नहीं चलेगा।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 115 सीटों पर जीत दर्ज करके भाजपा ने सरकार बनाई। मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा व उप मुख्‍यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा बने। तीनों ने 15 दिसंबर को शपथ भी ग्रहण कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+