जोधपुर के विजय निकुब ने बनाई वॉकिंग साइकिल, एक्सरसाइज के साथ-साथ सफर का भी आनंद
जोधपुर। किसी में टैलेंट की कमी नहीं होती है, लेकिन हमें बस उसे पहचानना पड़ता है। भारत में टैलेंट की कमी नहीं है, यहां के युवा आए दिन नए-नए आविष्कार करते रहते हैं।

वॉकिंग साइकिल व्यक्ति खड़े-खड़े चला सकता है
हम आपको एक ऐसे युवा के बारे में बताएंगे, जिसने वॉकिंग साइकिल का आविष्कार कर दिया है। जिसकी खासियत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जोधपुर के रहने वाले विजय निकुब ने अपने 7 साथियों के साथ मिलकर एक ऐसी साइकिल का निर्माण किया है। व्यक्ति अपने शरीर की एक्सरसाइज भी कर सकेगा और साथ-साथ साइकिल चलाने का भी लुफ्त उठा पाएगा। विजय निकुब ने बताया कि इस साइकिल को बनाने में उनका 35 से 40 हजार तक का खर्चा आया है। साथ ही यह साइकिल व्यक्ति खड़े-खड़े चला सकता है। इसके नीचे पैनल लगा हुआ है, जिसकी सहायता से आदमी खड़े खड़े एक्सरसाइज भी कर सकेगा।

नीचे एक पावर की मोटर भी लगी है
साथ में साइकिल का आनंद भी ले पाएगा। इस साइकिल की खास बात यह है कि इसके नीचे एक पावर की मोटर भी लगी है। अगर व्यक्ति चलते चलते थक जाए तो उस मोटर की सहायता से चला भी सकता है। विजय निकुब ने बताया कि वह काफी लंबे समय से सोच रहा था कि व्यक्ति जब छोटे-मोटे कार्यों के लिए इधर-उधर जाता है। तब मोटरसाइकिल लेकर जाता है। जिससे उनका खर्च आता है और पेट्रोल भी खर्च होता हैं। क्योंकि ऐसा बनाया जाए जिससे कि वह काम भी कर ले और उसके साथ साथ के शरीर की एक्सरसाइज भी हो जाए।

सूर्य की किरणों से भी चार्ज होकर चलेगी
उसी को देखते हुए उन्होंने इस साइकिल का डिजाइन किया। विजय निकुब बताते हैं कि इस साइकल को बनाने के लिए प्रेरणा उनको मनीष सर से मिली, जो उनके टीचर है। साथ ही इस साइकिल को बनाने मे उसे दो माह का समय लगा। साथ ही निकुब ने बताया कि ऐसी साइकिल और भी बनाएंगे। मार्केट में उतारेंगे। साथ ही इस साइकिल में सोलर प्लेट भी लगाई जाएगी। जिससे सूर्य की किरणों से भी चार्ज होकर चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications