छोटे भाई को शिक्षक पद पर ज्वाइन करवाने जा रहे थे, रास्ते में सड़क हादसा, तीन की मौत
जोधपुर। राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर सड़क मार्ग पर आगोलाई गांव के समीप मंगलवार देर रात एक कार और बस की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

अलवर से जा रहे थे जैसलमेर
कार में सवार लोग अलवर से कैलाश मीणा अपने भाई रवि मीणा को साथियों के साथ जैसलमेर में शिक्षक पद पर नौकरी का कार्यभार ग्रहण करवाने जा रहे थे। इस बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।

कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए
जोधपुर पुलिस के अनुसार एक कार में सवार होकर पांच लोग जैसलमेर जा रहे थे। इस दौरान आगोलाई के समीप सामने से आ रही बस से कार की भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार के साथ दोनों वाहन टकराने से कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। द में वहां से निकलने वाले अन्य वाहन चालकों ने सभी को अंदर से बाहर निकाल निजी वाहनों से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल भेजा। इन पांच युवकों में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनकी हुई मौत
जोधपुर में इलाज के दौरान दो घायलों का भी दम टूट गया। मृतकों की शिनाख्त मुनेश कुमार पुत्र कैलाश चन्द्र, लेखराज पुत्र गगन लाल मंडावर दौसा व भूरसिंह पुत्र अनन्त राम मंडावर दौसा के रूप में हुई है। रवि पुत्र कैलाश व अलवर निवासी सोनू गायल हो गए। दोनों घायलों का जोधपुर में इलाज चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
