Rajasthan: राजस्थान में पकड़े गए 3 थानेदार भाई-बहन, वर्षा बिश्नोई ने 30 लाख लेकर लगाई थी सरकारी नौकरी
Jagdish Sihag Bhagwati Bishnoi Indubala Bishnoi: राजस्थान उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक केस की जांच कर रही एसओजी नित नए खुलासे कर रही है। अब तीन थानेदार भाई-बहन एसओजी के शिकंज में हैं।
राजस्थान एसओजी द्वारा पकड़े गए थानेदार भाई बहनों का नाम जगदीश सिहाग, इंदुबाला बिश्नोई व भगवती बिश्नोई है। जगदीश सिहाग वर्तमान में भरतपुर एसपी ऑफिस में पोस्टेड है जबकि इंदुबाला व भगवती ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में चयनित हुई हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Police: ट्रेनी थानेदार राजेश्वरी बिश्नोई का वीडियो वायरल, SI बनने से पहले किया था ये कांड
राजस्थान में इन एसआई भाई-बहन जगदीश सिहाग, इंदुबाला और भगवती की पूरी कहानी में सबसे बड़ी विलेन शिक्षिका वर्षा है, जिसने 30 लाख रुपए लेकर सरकारी नौकरियों की बरसात कर दी थी।
पूरी कहानी ये है कि पुनासा जालैर निवासी जगदीश सिहाग साल 2014 में राजस्थान पुलिस में एसआई बना। इसकी बहन इंदुबाला व चचेरी बहन भगवती भी साल 2015 में राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल बनीं और वर्तमान में जालौर पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात थीं।
उधर, दूर के रिश्ते में भांजी लगने वाली जालौर के सांचौर के गांव सरनाउ निवासी वर्षा भी शिक्षिका के पद पर जोधपुर में सरकारी नौकरी लगी हुई थी। राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2021 निकली तो एसआई जगदीश सिहाग ने वर्षा से सम्पर्क कर उसे अपनी बहन इंदुबाला व भगवती की जगह डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने को तैयार किया।
वर्षा बिश्नोई से जगदीश सिहाग ने दोनों बहनों के लिए 15-15 लाख में सौदा किया और 25 लाख रुपए उसे दे भी दिए। पांच लाख और देने थे।
शिक्षिका वर्षा ने इंदुबाला व भगवती के प्रवेश पत्र पर खुद की फोटो लगाई और 13 सितंबर 2021 के जयपुर के झोटवाड़ा खिरणी फाटक स्थित सिद्धार्थ पब्लिक सेकंडरी स्कूल के सेंटर पर डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी। इंदुबाला को 1139वीं रैंक मिली थी।
यह भी पढ़ें- Naresh khilery: कौन है SI Topper नरेश बिश्नोई, जिसकी गिरफ्तारी के बाद खुला एसआई टॉपर बनने का राज
अगले दिन 14 सितंबर 2021 ने वर्षा ने भगवती के प्रवेश में खुद की फोटो लगाकर जयपुर के सोडाला के रांकड़ी स्थित चौधरी पब्लिक स्कूल में उसकी जगह परीक्षा दी। परीक्षा में भगवती को 239वीं रैंक मिली थी।
राजस्थान एसआई भर्ती के लिए खुद वर्षा ने भी फार्म भर रखा था। इंदुबाला व भगवती की जगह परीक्षा देने के बाद वर्षा ने 25 सितंबर 2021 को जयपुर के अंबाबाड़ी स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में 25 सितंबर 2021 दी थी। खुद को 834वीं रैंक मिली।
ऐसे हुआ पूरा खुलासा
एसओजी एडीजी वीके सिंह के अनुसार पिछले दिनों राजस्थान पेपर लीक केस के आरोप में 14 प्रशिक्षु एसआई को पकड़ा था। उन्हीं भगवती भी शामिल थी। भगवती से पूछताछ में इंदुबाला का पता चला और इदुबाला के जरिए जगदीश सिहाग व शिक्षिका वर्षा का खुलासा हुआ। वर्षा अभी फरार है।
राजस्थान SOG द्वारा पकड़े गए ट्रेनी SI
1 नरेश बिश्नोई, मालवाड़ा सांचौर, जालौर
2 सुरेश कुमार बिश्नोई, दांता सांचौर, जालौर
3 करणपाल गोदारा, लालेरा, लूणकरणसर
4 विवेक भाम्भू, पूनिया कॉलोनी, चूरू
5 राजेश्वरी विश्नोई, हालीवाव, चितलवाना, जालौर
6 मनोहरलाल बिश्नोई, फागलिया, बाड़मेर
7 प्रेमसुखी बिश्नोई, बीकानेर शहर
8 एकता कुमारी, पूनिया कॉलोनी, चूरू
9 गोपीराम जांगू, सियागों की बेरी, धोरीमन्न्ना
10 श्रवण कुमार बिश्नोई, राणसर खुद बाड़मेर
11 भगवती बिश्नोई, पुनासा, जालौर
12 चंचल बिश्नोई, फिटकासनी, जोधपुर
13 रोहिताश कुमार, भुडा का बास, मलसीसर
14 नारंगी कुमारी, बागोड़ा डूंगरवा, जालौर












Click it and Unblock the Notifications