यूगांडा का यह आदमी दिल्ली में बैठकर लोगों से ठगे लाखों रुपए, फेसबुक के जरिए करता था दोस्ती

जोधपुर। एक बेहद शातिर ढग को राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी विदेशी नागरिक है और यूंगाडा का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह फेसबुक के जरिए दोस्त बनाकर लाखों रुपए ठग चुका है। आरोपी ने राजधानी दिल्ली में बैठकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। जोधपुर की एक महिला से इसने 16 लाख 30 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित महिला जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना इलाका की रहने वाली है।

This Ugandan man sat in Delhi and cheated millions of people

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने महिला की शिकायत की पर मामले की जांच शुरू की तो तार मुम्बई से जुड़े मिले। उसके बाद पुलिस ने फेसबुक आईडी व कॉल नंबर के आधार पर मुंबई से दो महिलाओं समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया था। चार आरोपियों से हुई पूछताछ में विदेशी नागरिक का नाम सामने आया तो पुलिस ने दिल्ली से यूगांडा निवासी पैट्रिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आरोपी फेसबुक से लोगों की प्रोफाइल देखकर उसकी जानकारी पैट्रिक को देते थे। पैट्रिक विदेशी होने के नाते उनसे चैट कर उनसे विदेशी सामान लाने के नाम पर उनसे खाते से पैसे निकाल लेता। पैसा निकलने के बाद पैट्रिक वो सिम और फेसबुक अकाउंट बंद कर देता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+