प्रेम प्रसंग में किशोरी बन गई मां, दोनों के परिवार शादी करवाने को तैयार हुए तो कोर्ट ने निरस्त की रेप की FIR
राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश - हम ऐसे मामले के पक्षघर नहीं। रेप के आरोपी को दस साल की सजा हो सकती है, पर असर मासूम बच्चे पर भी पड़ेगा। कोर्ट मूकदर्शक नहीं रह सकता।
राजस्थान हाईकोर्ट ने रेप केस में अपूर्व आदेश दिया है। प्रेम प्रसंग में 16 साल की किशोरी एक बच्चे की मां बनने के मामले में दोनों के परिजन ने उन्हें माफ करने देने और दोनों की शादी करवाने हामी भरी तो हाईकोर्ट ने दुष्कर्म और पॉक्सो का केस निरस्त कर दिया।

जस्टिस दिनेश मेहता की कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद अपने निर्णय में कहा कि कोर्ट किसी नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के पक्षधर नहीं है। न ही किसी को ऐसा करने की अनुमति देता है। दोनों में से एक नाबालिग है लेकिन बेकाबू भावनाओं व नासमझी में बने संबंधों से बात इतनी आगे बढ़ गई कि बच्चा पैदा हो गया।
कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामले में मूकदर्शक नहीं रह सकता। केस आगे बढाया जाए तो याची को दस साल की सजा हो सकती है। इसका सीधा असर दोनों के परिवारों के साथ साथ मासूस बच्चे पर भी पड़ेगा। जबकि दोनों के परिजनों ने इन्हें माफ कर दिया। नाबालिग की उम्र जब विवाह योग्य हो जाएगी। वह विवाह करने को भी तैयार है। ऐसे में पॉक्सो के तहत दर्ज मुकदमे को निरस्त किया जाता है।
याचिकाकर्ता युवक की पैरवी करने वाले अधिवक्ता गजेंद्र पंवार ने कोर्ट में कहा कि याचिकाकर्ता और नाबालिग के बीच प्रेम संबंध थे। इससे नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने बेटे को जन्म दिया। नाबालिग व उसके परिजन ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी। पुलिस ने अपनी तरफ से मामला दर्ज किया है। जबकि बाद में दोनों के परिजनों ने इन्हें माफ कर दिया। दोनों के बीच समझौता हो गया।
लड़का लड़की के माता पिता कोर्ट में उपस्थित होकर कह चुके हैं कि उन्होंने दोनों को माफ कर दिया और वे इनकी शादी करवाना चाहते हैं। केस नहीं चाहते। लड़की के परिजनों ने यह भी बताया कि सामाजिक दबाव के कारण वे बच्चे को अपना नहीं पा रहे हैं। दो माह का मासूम बच्चा नर्सरी में है। उसे ना मां का प्यार मिल रहा और ना ही दूध। नाबालिग व नवजात के भविष्य को देखते हुए एफआईआर निरस्त हो।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications