पहली बार जोधपुर पहुंचीं तापसी पन्नू, एयरपोर्ट पर कदम रखते ही कही यह बात
Jodhpur News, जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू शनिवार दोपहर को जोधपुर पहुंचीं। पहली बार जोधपुर आईं तापसी का उनके प्रशंसकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। तापसी पन्नू एयरपोर्ट से सीधे अजीत भवन होटल के लिए रवाना हो गईं।

आपको बता दें कि तापसी पन्नू फिल्म जुड़वा टू बेबी, शबाना, मुल्क जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वे एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शनिवार को जोधपुर पहुंची हैं। शहर की अजीत भवन होटल में गुरुवार शाम होने वाले इवेंट में वे बतौर गेस्ट शामिल होंगी।
पहले जोधपुर देख तो लेने दीजिए
जोधपुर एयरपोर्ट से निकलने के बाद जब तापसी पन्नू से पत्रकारों ने बातचीत करनी चाहिए तो उनका जवाब था कि वे जोधपुर पहली बार आई हैं। साक्षात्मकार से पहले जोधपुर को देख तो लेने दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications