जोधपुर : सूरसागर विधायक का बेटा कोरोना पॉजिटिव, कोई लक्षण नहीं आए थे नजर, पूरा परिवार क्वारंटीन

जोधपुर। राजस्थान में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जयपुर के बाद जोधपुर प्रदेश में दूसरा सबसे हॉटस्पॉट बना हुआ है। अब जोधपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1131 तक पहुंच गई है। अब तक तो आमजन कोरोना की चपेट में आ रहे थे, मगर अब विधायक बेटे की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Sursagar MLA Suryakanta Vyas Son Corona Positive

बता दें कि जोधपुर के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक सूर्यकांत व्यास (जीजी) के पुत्र शिवकुमार व्यास कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डोर टू डोर सैंपलिंग के दौरान 1 दिन पूर्व व्यास के सैंपल लिए गए थे। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित टीम के साथ घर पर पहुंचे और शिवकुमार व्यास को होम आइसोलेट करवाया। खास बात यह है कि शिवकुमार व्यास में कोरोना के कोई लक्षण मौजूद नहीं थे। इनके अलावा विधायक सूर्यकांता व्यास सहित परिवार के सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

विधायक का बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जोधपुर जिला प्रशासन अब उसकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाल रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि विधायक व विधायक पुत्र आपदा के दौरान कितने लोगों से मिले। किन किन लोगों को राहत सामग्री बांटने गए थे। बता दें कि जोधपुर शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1131 तक पहुंच गई। इनमें से 829 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 280 का उपचार चल रहा है। कोविड-19 के कारण 18 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+