जोधपुर में हादसा : नलकूप ठीक करते समय मिट्टी ढहने से दो युवकों की मौत, एक को सुरक्षित बाहर निकाला
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले मिट्टी ढहने से दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा युवक घायल हुआ है। हादसा नलकूप ठीक करते समय हुआ है। तीन घंटे चले आपरेशन के बाद मिट्टी में दबे युवकों को बाहर निकाला जा सका, मगर दो युवकों को बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के जोधपुर जिले के गांव सामराऊ के सारण नगर के एक खेत पर नलकूप ठीक करते समय अचानक मिट्टी ढह गई। हादसा हुआ उस समय गड्ढे में उतरकर तीन युवक काम कर रहे थे। जवरी लाल खिलेरी व श्रवण माली काफी नीचे थे। अचानक मिट्टी ढहने से दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
हादसा होने पर तीसरे युवक ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। आस-पास के लोग मौके पर आए और मिट्टी में दबे युवकों को निकालने के प्रयास में जुट गए। इसके साथ ही पुलिस को सूचना देकर एक जेसीबी को मौके पर बुलाया गया।
ग्रामीणों ने थोड़ी मिट्टी हटा कर एक युवक को बाहर निकाल लिया। वहीं दो युवक जवरी लाल खिलेरी व श्रवण माली काफी गहराई में थे और उनके ऊपर काफी अधिक मिट्टी गिर गई। जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे तक चले राहत कार्य के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications