Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RAS पिता-पुत्री की जोड़ी एक साथ करेगी काम, जानिए कौन हैं अरुण कुमार पुरोहित व अदिति पुरोहित?

जोधपुर, 29 जुलाई। किसी पिता के लिए इससे बड़ी खुशी की बात दूसरी क्या होगी कि बेटी भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर कामयाब हो जाए। कुछ ऐसा ही राजस्थान के अरुण कुमार पुरोहित साथ हुआ है। अरुण कुमार की तरह ही उनकी बेटी अदिति पुरोहित भी आरएएस अफसर हैं। खास बात यह है कि इस बार दोनों को एक ही जगह पोस्टिंग मिल गई है। दोनों एक ही भवन में काम करेंगे।

आरएएस पिता पुत्री की जोड़ी सुर्खियों में

आरएएस पिता पुत्री की जोड़ी सुर्खियों में

राजस्थान में आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 पर उठ रहे सवालों के बीच आरएएस पिता-पुत्री की यह जोड़ी भी सुर्खियों में है। जोधपुर शहर में यह पहला मौका है जबकि आरएएस पिता और बेटी एक साथ काम करते दिखेंगे।

 राजस्थान में आरएएस अधिकारियों के तबादले

राजस्थान में आरएएस अधिकारियों के तबादले

दरअसल, राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात सूबे के 283 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जोधपुर में भी 21 आरएएस बदले गए हैं। जोधपुर नगर निगम दक्षिण में आयुक्त पद पर वरिष्ठ आरएएस अधिकारी 55 वर्षीय अरुण कुमार पुरोहित को लगाया है जबकि जोधपुर नगर निगम उत्तर में उपायुक्त पद पर 32 वर्षीय अदिति पुरोहित को।

जोधपुर नगर निगम में करेंगे काम

जोधपुर नगर निगम में करेंगे काम

आरएएस अरुण कुमार पुरोहित व अदिति पुरोहित के बीच पिता-पुत्री का रिश्ता है। खास बात यह है कि जोधपुर दक्षिण व उत्तर नगर निगम का

कार्यालय एक ही भवन में संचालित हो रहा है। ऐसे में पिता पुत्री की यह जोड़ी एक ही जगह काम करेगी।

कौन हैं आरएएस पिता पुत्री ?

कौन हैं आरएएस पिता पुत्री ?

बता दें कि अरुण कुमार पुरोहित आरएएस 1996 बैच के टॉपर हैं। अब इनको अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के पद से नगर निगम में लगाया गया है जबकि अदिति पहले ASO (Assistant Settlement officer) अधिकारी के पर थीं। अब उत्तर नगर निगम जोधपुर में उपायुक्त ​पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

दूसरे प्रयास में आरएएस बनीं अदिति पुरोहित

दूसरे प्रयास में आरएएस बनीं अदिति पुरोहित

बता दें कि आरएएस 2012 भर्ती परीक्षा में अदिति पुरोहित को 18वीं रैंक मिली थी। अदिति को यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त हुई। अदिति के पति निशांत भारद्वाज आरपीएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में पाली सिटी में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं।

आरएएस अदिति की शिक्षा

आरएएस अदिति की शिक्षा

26 जुलाई 1989 को जोधपुर में जन्मीं अदिति ने दसवीं बोर्ड में प्रदेशभर में 25वां स्थान और 12वीं बोर्ड में 11 स्थान प्राप्त किया था। इसके इतिहास में बीए और राजनीतिक विज्ञान में एम किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+