राजस्थान: चाचा ने दांतों से काटकर ली भतीजे की जान, मामूली बात पर कर डाला मर्डर

जोधपुर। आपने लड़ाई झगड़े के दौरान एक दूसरे को मारने के लिए हथियार, पत्थर ,लाठियां या सरिए से वार करने की घटनाएं तो कई बार सुनी होगी, लेकिन हम जो बता रहे हैं वो रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात है। इसमें एक युवक ने अपने दांतों से काटकर भतीजे की जान ले ली। मामला राजस्थान के जोधपुर के करवड़ थाना इलाके का है।

Rajasthan: Uncle killed his nephew by teeth, murdered on minor matter

करवड़ थानाधिकारी ललिता मीणा के अनुसार करवड़ में कुशाल राम व उसके भतीजे हनुमान राम के पास-पास घर हैं। शराब के नशे में भतीजा अपने घर पहुंचा तो चाची वह मां से किसी बात को लेकर बहस हो गई। कहासुनी बढ़ने पर चाची ने अपने पति कुशालराम को फोन करके सूचना दी। वह घर पहुंचा तो चाचा-भतीजे में झगड़ा हो गया। दोनों में धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी।

इस बीच चाचा ने भतीजे को जमीन पर गिरा दिया और अपने दांतों से उसको कई जगह से काट लिया, जिससे भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर हनुमान राम की पत्नी अपने पति को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+