राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 : जोधपुर में नकल का मामला, पांच लोग पकड़े, दो लाख रुपए मिले
जोधपुर, 23 अक्टूबर। राजस्थान में आज पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है। प्रदेशभर में पटवारी के 5 हजार 378 पदों के लिए लाखों अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 में जोधपुर जिले में नकल का बड़ा खुलासा है। जोधपुर जिले की सीएचबी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

खबर है कि जोधपुर में नकल के मामले में पांच लोगों को पकड़कर उनके पास से दो लाख बरामद किए गए हैं। इनके पास पटवारी भर्ती परीक्षा से मिलता जुलता प्रश्न पत्र भी मिला है। मामले की हकीकत पुलिस की विस्तृत जांच में सामने आएगी।
बता दें कि पटवारी भर्ती परीक्षा को देखते हुए राजस्थान सरकार ने अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई। वहीं, जयपुर समेत 7 जिलों में इंटरनेट सेवा सुबह छह से शाम छह बजे तक के लिए बंद की गई है।
जयपुर, भरतपुर, दौसा, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और सवाईमधोपुर में पटवारी भर्ती परीक्षा के चलते शनिवार व रविवार को नेट बंद रहेगा।
बता दें की 2 दिन तक चलने वाली परीक्षा में कुल 15 लाख 62 हजार 995 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 23 जिलों में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। संदिग्ध परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications