Rajasthan High Court Bharti 2024: राजस्थान हाईकोर्ट में एक लाख रुपए महीना तक की नौकरी, जानें पूरी डिटेल
Rajasthan High Court Bharti 2024: राजस्थान में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान हाईकोर्ट में भर्ती निकली है, जिसमें मासिल तनख्वाह एक लाख रुपए तक होगी।
राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने अधिसूचना जारी कर जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 30 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2024 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च है। वहीं, आवेदन शुल्क 10 मार्च तक जमा किया जा सकेगा।

योग्यता एवं आयु सीमा
बता दें कि पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट पास होना आवश्यक है। उसे कम्प्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी है।
पद, सैलरी एवं चयन प्रक्रिया
खास बात यह है कि पदों पर भर्ती के लिए हिन्दी शॉर्टहैंड टेस्ट और कम्प्यूटर टाइपिंड स्पीड एवं एफिशिएंसी टेस्ट पास करना होगा। पूरा विवरण नोटिफिकेशन पर उपलब्ध है। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत के दो साल प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा।
प्रोबेशन अवधि में 23 हजार 700 रुपए का वेतन मिलेगा। प्रोबेशन पीरियड समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 33 हजार 800 सौ रुपए 1 लाख 06 हजार 700 रुपए की सैलरी मिलेगी।
पदों के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए यह 750 रुपए, ओबीसी के लिए 600 रुपए एवं एससी, एसटी वर्ग के लिए यह 450 रुपए निर्धारित है। आवेदन करने के उपरांत शुल्क का भुगातान भी ऑनलाइन मोड में करना होगा।
राजस्थान हाईकोर्ट जूनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के कुल 30 पदों सामान्य के लिए 13 पद, OBC के लिए 6, ST के लिए 3, SC के लिए 4, EWS के लिए 3 एवं MBC के लिए 1 पद शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications