आनंदपाल-लॉरेंस गैंग के बाद बदमाशों ने बनाई नई गैंग 007, हथियारों के साथ डांस वीडियो वायरल

जोधपुर। राजस्थान में आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खात्मे के बाद अब नई गैंग पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। इस गैंग ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए हथियारों के साथ नाचते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो डाले हैं। बदमाशों ने राजस्थानी और पंजाबी गानों पर डांस करते हुए महंगे और खतरनाक हथियारों को लहराया है।

श्याम बिश्नोई है सरगना

श्याम बिश्नोई है सरगना

बताया जा रहा है कि 007 गैंग का सरगना श्याम बिश्नोई है। जिस पर कई जिलों के अलग-अलग थानों में 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 15 अगस्त 2019 को भी आरोपियों ने एक गाड़ी में तोड़फोड़ और शख्स के साथ मारपीट भी की थी। जोधपुर पुलिस ने फिलहाल गैंग के 3 आरोपियों को मारपीट के एक केस में गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।

 007 गैंग सोशल मीडिया पर छाई हुई है

007 गैंग सोशल मीडिया पर छाई हुई है

राजस्थान में कभी आनंदपाल तो कभी लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम गूंजा करता था, मगर आनंदपाल का 24 जून 2017 को चूरू जिले के रतनगढ़ उपखण्ड के गांव मालासर के श्रवण सिंह के घर एनकाउंटर हो गया और लॉरेंस विश्नोई जेल में बंद है। ऐसे में दोनों ही गैंग लगभग खत्म सी हो गई, मगर जोधपुर में सामने आई यह नई 007 गैंग सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

जेम्स बॉन्ड से प्रभावित है गैंग 007

जेम्स बॉन्ड से प्रभावित है गैंग 007

यह नई गैंग तमंचे पर डिस्को करती है। गैंग ने अपना नाम 007 रख रखा है। हाथ में बंदूक लेकर लहराने वाली गैंग म्यूजिक धुन पर थिरकती है और नाम से ऐसा लगता है कि यह जेम्स बॉन्ड से प्रभावित है। राजस्थान की नई गैंग जोधपुर के आसपास के इलाकों में अपनी दहशत फैला रही है। गैंग रोजाना हाथ में बंदूक लेकर वीडियो वायरल करवा रही। कभी शराब पीते तो कभी बंदूकों की नोक पर फायर कर नाचते है। ऐसा नहीं है कि यह गैंग सिर्फ वीडियो ही बनाती है। इस गैंग ने इलाके में कई वारदातें भी कर रखी हैं।

सरगना पर 25 से ज्यादा मामला दर्ज

सरगना पर 25 से ज्यादा मामला दर्ज

इस गैंग ने कुछ दिन पूर्व शराब का एक ठेका जलाया। गैंग के सदस्य श्याम बिश्नोई उर्म श्याम पूनिया पर 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। विक्की पाना नामक दूसरे सदस्य पर 302 के मामले सहित कई मामले हैं। दो अन्य सदस्य श्रीराम मंजू और अशोक बताए जा रहे हैं। गिरोह के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।

गैंग के तीन बदमाशों को पकड़ा

गैंग के तीन बदमाशों को पकड़ा

जोधपुर ग्रामीण एएसपी जसराम ने बताया कि 15 अगस्त को श्याम पूनिया व विक्की की गैंग ने सुनील व सोमराज के साथ मारपीट की थी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल भोजासर चौराहा पर मौके पर तब आरोपी भाग गए। पुलिस ने पीछा करके गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है। सुनील की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। श्याम पूनिया व अन्य साथियों की तलाश जारी है। श्याम पूनिया ने जोधपुर, नागौर व बीकानेर में भी कई वारदातों में वांछित है। ​उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+