केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की वेबसाइट पर लिखे मिले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, जानिए क्यों?
Jodhpur news, जोधपुर। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री व राजस्थान के जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम से बनी एक वेबसाइट को हैक कर लिया गया है। हैकर ने वेबसाइट पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे तक लिख डाले हैं। किसी ने उन नारों के स्क्रिन शॉट लेकर सोशल मीडिया में वायरल करवाया तो मामला सामने आया।

यह कारनामा केन्द्र की मोदी सरकार में मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के नाम से बनी www.gajendrasinghshekhawat.com पर किया गया है। वेबसाइट हैक होने के बाद उसको को नई वेबसाइट की ओर रीडायरेक्ट कर दिया गया है। ऐसे में अब हैक हुई वेबसाइट का लिंक नहीं खुल पा रहा है। गुगल में सर्च करने पर वेबसाइट के यूआरएल के साथ हैक्ड लिखा हुआ आ रहा है।
केंद्रीय राज्यमंत्री शेखावत ने बताया कि उनकी अधिकृत वेबसाइट www.gajendra singh shekhawat.in काम कर रही है। उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है, मगर शेखावत की प्रोफाइल को लेकर और भी कई वेबसाइट व फेसबुक पेज बने हुए हैं। उनमें से एक वेबसाइट को किसी ने हैक कर लिया है। हैक की गई वेबसाइट को ब्लॉक करवा दिया गया है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि यह काम किसने और क्यों किया?।












Click it and Unblock the Notifications