अग्निपथ योजना के विरोध में MP हनुमान बेनीवाल की जोधपुर में 27 को महारैली, युवक ने खून ​से लिखा पत्र

अग्निपथ योजना के विरोध में MP हनुमान बेनीवाल की जोधपुर में 27 को हुंकार महारैली, युवक ने खून ​से लिखा पत्र

जोधपुर, 26 जून। युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाई ​अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध हो रहा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी अग्निपथ योजना के खिलाफ हैं। बेनीवाल के नेतृत्व में 27 जून को जोधपुर शहर में रावण चबूतरा मैदान में युवा हुंकार महारैली प्रस्तावित है।

कई जिलों में किया जनसम्पर्क

कई जिलों में किया जनसम्पर्क

जोधपुर में युवा हुंकार महारैली को लेकर पिछले कई दिन नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जोधपुर जिले में जनसम्पर्क कर रहे हैं। बाड़मेर के बालोतरा, जालोर व जोधपुर जिले के मथानिया, ओसियां, बापिणी, आऊ, नेवरा रोड लोहावट, चामू, कलाऊ आदि में जनसभाएं कीं और युवाओं से 27 जून को जोधपुर युवा हुंकार महारैली में पहुंचने का आह्वान किया।

संविदा भर्ती योजना युवाओं से मजाक

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भारतीय सेना जैसे संस्थान में संविदा भर्ती योजना (TOD) करना और महज चार साल के लिए सेना में युवाओं को भर्ती करना देश के युवाओं के साथ मजाक के समान है। सेना में इस प्रकार की ठेका पद्धति किसी भी लिहाज से उचित नहीं है।

केंद्र सरकार की विचारधारा सही नहीं

केंद्र सरकार की विचारधारा सही नहीं

सांसद बेनीवाल ने कहा कि जिन कौमों ने देश की आजादी के लिए और आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया। उनके नाम से सेना के नाम पर बनी रेजिमेंट पर भी केंद्र सरकार की विचारधारा सही प्रतीत नहीं होती।

ओमपाल ने लिखा खून से पत्र

ओमपाल ने लिखा खून से पत्र

इधर, जोधपुर युवा हुंकार महारैली को लेकर ओसियां में आयोजित सभा के दौरान ओसियां निवासी ओमपाल बाना ने अपने खून से लिखा पत्र सांसद हनुमान बेनीवाल को सौंपा। बना ने कहहा कि बेनीवाल ने मेरे जैसे युवाओं की आवाज उठाई है। इसलिए उसने अपने खून से पत्र लिखकर महारैली को समर्थन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+