गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले जोधपुर में मिला मोर्टार बम, लोगों में दहशत
Jodhpur News, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में गणतंत्र दिवस 2019 से एक दिन पहले बम मिलने से लोगों में हड़कम्प मच गया। हालांकि समय रहते बम निरोधक दस्ते ने बम को अपने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार जोधपुर के 9 मील इंडस्ट्रीज एरिया में सुबह लोगों ने एक जिंदा मोर्टार बम पड़ा देखा। इस पर लोग घबरा गए। पहले तो लोगों ने विद्युत निगम कार्यालय में फोन करके विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। फिर इस संबंध में मंडोर पुलिस को सूचित किया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर भीड़ इधर-उधर किया और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। इस मोर्टार बम पर 292 ए व 51 एमएम बम लिखा था।
मण्डोर थाना अधिकारी आनन्दसिंह ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार को कब्जे में ले लिया। अब इसे आबादी से दूर ले जाकर डिस्पोजल की कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि मण्डोर सैन्य क्षेत्र भी इंडस्ट्रीज एरिया के पास है। ऐसे में इस क्षेत्र में मोर्टार मिलना चिंता का भी विषय है।












Click it and Unblock the Notifications