सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

जोधपुर। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जैकी बिश्नोई के तौर पर हुई है। हालांकि चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी को पुलिस ने गाड़ी चोरी करते हुए पकड़ा तब खुलासा हुआ कि ये वही है जिसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

क्या है मामला

क्या है मामला

दरअसल, 16 सितंबर को एक फेसबुक पोस्ट के ज़रिए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। फेसबुक पेज पर दी गई इस धमकी को गैरी शूटर नाम के एक अकाउंट ने पोस्ट किया था। 'सोपू' नामक ग्रुप पर पोस्ट किए गए हिंदी में लिखे संदेश में सलमान को चेतावनी दी गई कि वह भारतीय कानून से तो बच सकते हैं लेकिन बिश्नोई समुदाय के कानून से नहीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने कई जगह दी दबिश

पुलिस ने कई जगह दी दबिश

सलमान खान को धमकी मिलने के बाद पुलिस कई जगह दबिश दी। साथ ही भरतपुर जेल में जहां सरगना लॉरेंस बिश्नोई सोपू गैंग के बंद है वहां पर भी तलाशी ली गई। लॉरेंस बिश्नोई के पास किसी भी तरह का मोबाइल नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस सोपू गैंग के सरगना लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक व सोशल मीडिया पेज कौन चला रहा है इसकी जांच में जुट गई।

कार पकड़ी तो खुला भेद

कार पकड़ी तो खुला भेद

इसी बीच जोधपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हो गई। सीएचबी थानाध्यक्ष परमेश्वरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों से जोधपुर में वाहन चोरी की वारदातें बढ़ गई थी। जिन्हें रोकन के लिए जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने कार सवार दो युवकों को संदिग्ध मानते हुए चेकिंग के लिए रोका। पूछताछ में पता चला कि कार चोरी की है और दोनों ही मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। इसके लिए गाड़ियों की चोरियां भी करते हैं। जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो सामने आया कि दोनों में से एक आरोपी जैकी वही है, जिसने सलमान खान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+