Khushi Purohit: कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने से पहले ही इस छात्रा को मिली ₹51 लाख सालाना की नौकरी
खुशी पुरोहित जोधपुर के एमबीएम विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा है।
Khushi Purohit ₹51 lakh package: कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद भी कई लोग बेरोजगार रह जाते हैं, मगर इस मामले में राजस्थान की खुशी पुरोहित की सक्सेस स्टोरी हर किसी को प्रेरित करने वाली है।
खुशी पुरोहित की अभी कॉलेज की पढ़ाई भी पूरी नहीं हुई है। इससे पहले ही खुशी को 51 लाख रुपए सालाना पैकेज की नौकरी मिली है। इस लिहाज से खुशी को प्रत्येक माह बतौर सैलेरी 4 लाख 25 हजार मिलेंगे, जो प्रतिदिन के 14 हजार रुपए से ज्यादा बनती है।

दरअसल, खुशी पुरोहित एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर की बीई कप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा है। हैदराबाद स्थित Microsoft India (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने खुशी का सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर 51 लाख के पैकेज पर चयन किया है।
एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर के पीआरओ डॉ कमलेश कुम्हार ने बताया कि खुशी ने बीई अंतिम वर्ष के बाद की जाने वाली ट्रेनिंग माइक्रोसॉफ्ट कंपनी हैदराबाद में की। ट्रेनिंग के दौरान ही छात्रा के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी द्वारा प्री प्लेसमेंट ऑफर दिया गया है। बीई की पढ़ाई पूरी होने से पहले ही उसे 51 लाख रुपए सालाना की नौकरी मिल गई।
मीडिया से बातचीत में विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो अरविंद कुमार वर्मा बताते हैं कि खुशी पुरोहित से पहले पेट्रोलियम इंजीनियरिंग ब्रांच में अंतिम वर्ष के छात्र यशवंत सिंह का नोएडा स्थित एचएलएस एशिया लिमिटेड कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर 18 लाख सालाना पैकेज पर चयन हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications