Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jodhpur News: पत्‍नी व दो बेटों के साथ दी जान, नहर में नहीं डूब पाया तो ट्रेन से कट गया कंवरपाल

Jodhpur News: राजस्‍थान के मथानिया पुलिस थाना इलाके के तिवंरी में एक परिवार खत्‍म हो गया। एक शख्‍स ने पत्‍नी व दो बेटों के साथ जान दी। इस सामूहिक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जोधपुर एसीपी पीयूष कविया के अनुसार 28 साल का कंवरपाल तिंवरी में रहकर मजदूरी करता था। वह मंगलवार सुबह 11 बजे पत्‍नी व दो बेटों को साथ लेकर ससुराल के लिए निकला था।

jodhpur news

दोपहर को जोधपुर की मथानिया पुलिस को सूचना मिली कि राजीव गांधी नहर में एक महिला व दो बच्‍चों के शव पड़े हैं। थोड़ी दूर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का भी शव कटा पड़ा है।

युवक की शिनाख्‍त तिवंरी के कंवरपाल के रूप में हुई। फिर पता चला कि राजीव गांधी नहर कैनाल में कंवरपाल की पत्‍नी दो बच्‍चों के शव हैं, जिन्‍हें गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला।

एडीसीपी पूर्व नाजिम अली के अनुसार पुलिस की शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कंवरपाल पत्नी पूनम व दो बेटों भरत व सौरभ को लेकर मोटरसाइकिल से नहर पर पहुंचा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

पत्नी चिल्लाई भी थी, जिसकी आवाज पास की ढाणी के लोगों ने सुना थी। ढाणी से आते हुए लोगों ने तब चारों ने एक साथ पानी में छलांग लगा दी। करीब पांच सौ मीटर आगे कंवरपाल नहर से निकला और गीले कपड़े में अपनी बाइक लेकर रवाना हो गया।

थोड़ी देर बाद पता चला कि वह ट्रेन के नीचे आकर कट गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया और पोस्‍टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+