संजना की आवाज में सिद्धार्थ करता था बात, FB पर 'ड्रीम गर्ल' ने जोधपुर के युवक को यूं लगाया लाखों का चूना

जोधपुर। फेसबुक पर अनजान लड़कियों से बातचीत करने पर राजस्थान के जोधपुर के एक युवक के साथ तीन लाख रुपए का धोखा हो गया। युवक उस लड़की को अपनी ड्रीम मान चुका था। उसे रोजाना कई घंटे तक चैट करता और उससे मिलने के ख्वाब देखने लगा था। इस बीच उसने तीन लाख रुपए की ठगी कर डाली। फिर पता चला कि वह कोई संजना नाम की लड़की नहीं बल्कि सिद्धार्थ नाम का लड़का था। ठगी का शिकार हुए युवक की शिकायत पर जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना ने आरोपी युवक सिद्धार्थ को रविवार को किया है।

संजना नाम से मैसेज आया

संजना नाम से मैसेज आया

जोधपुर डीसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि जोधपुर निवासी रवि के पास ढाई साल पहले फेसबुक मैसेंजर पर किसी संजना नाम से मैसेज आया। रवि ने संजना को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। फिर दोनों के बीच चैटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। रवि का विश्वास जीतने के लिए लड़की आवाज में वॉयस मैसेज भी भेजे। तब रवि को उसके प्रेम जाल में फंस गया। फिर संजना ने अपने माता-पिता, दादा-दादी और भाई समेत परिवार के सात लोगों की आवाज में वॉयस मैसेज भेजे तो रवि का उस पर विश्वास बढ़ गया।

 शादी करने का प्लान बनाने लगे

शादी करने का प्लान बनाने लगे

दोनों मिलने और शादी करने का प्लान बनाने लगे। इस दौरान संजना और उसके कथित भाई ने रवि से किसी ना किसी बहाने से रुपए ठगने शुरू कर दिए। करीब तीन लाख रुपए ठगे जाने के बाद रवि को ठगी का अहसास हुआ तो उसने जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत मिलने के बाद जोधपुर साइबर क्राइम एक्सपर्ट की मदद से पुलिस केस को सुलझाया और मध्य प्रदेश के हंडिया जिला निवासी सिद्धार्थ पटेल को गिरफ्तार किया।

 और भी कई शिकार सामने आ सकते हैं

और भी कई शिकार सामने आ सकते हैं

एसीपी नीरज शर्मा ने सिद्धार्थ पटेल लोगों की आवाज निकालने में माहिर है। वह फेसबुक पर युवकों के साथ इसी तरह से ठगी करता है। रवि से उसने करीब तीन लाख रुपए ठग लिए। मामले की विस्तृत जांच में ठगी के और भी कई शिकार सामने आ सकते हैं। सिद्धार्थ पटेल न केवल अपने परिवार के सदस्यों बल्कि बड़े-बड़े नेताओं और अफसरों की आवाज निकाल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+