ईद पर क्यों उबला जोधपुर? जानिए 2 समुदाय के बीच झगड़े की पूरी कहानी और सियासत

जोधपुर, 3 मई। राजस्थान में दूसरा सबसे बड़ा शहर, सीएम अशोक गहलोत का गृह जिला और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का संसदीय क्षेत्र जोधपुर ईद 2022 की पूर्व संध्या तक शांत था। रात होते-होते दो समुदाय के बीच आपसी सौहार्द बिगड़ गया और ईद की सुबह होते होते तो यहां उपद्रव मच गया। पथराव हो गया। लाठीचार्ज तक की नौबत आ गई।

Recommended Video

    Jodhpur Violence: Loudspeaker पर दो पक्षों में विवाद, Police ने किया लाठीचार्ज | वनइंडिया हिंदी
    जोधपुर में उपद्रव वाला इलाका छावनी बना रहा

    जोधपुर में उपद्रव वाला इलाका छावनी बना रहा

    इसके बाद दिनभर में जोधपुर में उपद्रव वाला इलाका छावनी बना रहा। जोधपुर जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी। सीएम अशोक गहलोत को लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील व जांच टीम का गठन तक करना पड़ा।

    जोधपुर के बीचों-बीच जालोरी गेट चौराहा

    जोधपुर के बीचों-बीच जालोरी गेट चौराहा

    सबसे जोधपुर उपद्रव की पूरी कहानी कुछ यूं समझिए फिर इस पर हो रही सियासत को भी जानिए।

    जोधपुर के बीचों-बीच जालोरी गेट चौराहा है। यहां के स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर परशुराम जयंती को देखते हुए कुछ लोगों ने भगवा झंडे लगाए थे, लेकिन दूसरे पक्ष ने वो झंडे हटाकर वहां पर इस्लामी प्रतीक वाले झंडे लगा दिए।

    दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए

    दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए

    सोमवार शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ उपद्रवी झुंड बनाकर में लाठी-डंडों से लैस होकर आए। उन्होंने रास्ते पर बैरिकेड खींच खींचकर लगा दिए ताकि दूसरे पक्ष के लोगों का रास्ता बंद किया जा सके। इससे मामला और बिगड़ गया।

    दोनों तरफ से पथराव होने लगा

    दोनों तरफ से पथराव होने लगा

    रास्ता बंद किए जाने के बाद दोनों तरफ से पथराव होने लगा। जालोरी गेट चौराहा जंग का मैदान सा बन गया। उपद्रव करने वालों ने पार्क के पास लगाई गई बांस की बल्लियों की बैरिकेडिंग उखाड़ दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देर तक किसी तरह हालात संभाले।

    हिंदू-मुस्लिम समुदाय में कोई विवाद नहीं चाहती

    हिंदू-मुस्लिम समुदाय में कोई विवाद नहीं चाहती

    मंगलवार सुबह ईद थी। ऐसे मौके पर पुलिस हिंदू-मुस्लिम समुदाय में कोई विवाद नहीं चाहती थी। माहौल तनावपूर्ण होने पर रात बजे से जोधपुर शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

     जोधपुर में फिर बवाल शुरू हो गया

    जोधपुर में फिर बवाल शुरू हो गया

    ईद की सुबह मंगलवार को जोधपुर में फिर बवाल शुरू हो गया। उपद्रवियों ने 15 से 20 गाड़ियों के कांच तोड़ डाले। एटीएम में भी तोड़फोड़ की। पुलिस को फिर लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। विधायक के घर के बाहर भी बवाल मचा।

    जालोरी गेट पर ही मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे

    जोधपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जोधपुर हिंसा मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो हम जालोरी गेट पर ही मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे।

    कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई

    कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई

    न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शेखावत ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई है। सुबह की नमाज के बाद कारों में तोड़फोड़ की गई। घरों पर पथराव किया गया। जोधपुर में महिलाओं का अपमान किया गया। पुलिस ने इसे रोकने के लिए कोई पूर्व कदम नहीं उठाया।

    अशोक गहलोत ने इस मामले में कई ट्वीट किए

    इधर, सीएम अशोक गहलोत ने इस मामले में कई ट्वीट किए। गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'राजस्थान में सभी समाज और धर्मों के लोग सभी त्योहारों को प्रेम और भाईचारे से मनाते आए हैं और विशेषकर जोधपुर अपनी अपनायत के लिए जाना जाता है। यह परंपरा बनी रहनी चाहिए।
    मेरी आमजन से शांति बनाए रखने की अपील है।'

    पुलिस और प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए

    सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, जोधपुर के प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अभय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) हवासिंह घुमरिया को हेलिकॉप्टर से तत्काल जोधपुर जाने के निर्देश दिए हैं।

    इधर, मुख्यमंत्री कार्यालय पर जोधपुर में हुई घटना की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए पुलिस और प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+