Jodhpur Nagar Nigam Election Result : आधा जोधपुर कांग्रेस का, आधा BJP का, जानिए पूरा परिणाम

जोधपुर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में नगर निगम चुनाव 2020 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आधा जोधपुर कांग्रेस और आधा भाजपा के हिस्से में आया है। मतलब जोधपुर उत्तर नगर निगम में कांग्रेस और जोधपुर दक्षिण नगर निगम भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है।

पहले था भाजपा का बोर्ड, अब दोनों का

पहले था भाजपा का बोर्ड, अब दोनों का

बता दें कि जोधपुर नगर निगम के पहली बार दो हिस्सों में बांटकर चुनाव करवाए गए हैं। इससे पहले जोधपुर में एक ही नगर निगम थी। पहले यहां पर भाजपा का बोर्ड था। जोधपुर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का गृहक्षेत्र और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का संसदीय क्षेत्र है।

जोधपुर नगर निगम का चुनाव परिणाम

जोधपुर नगर निगम का चुनाव परिणाम

जोधपुर नगर निगम चुनाव 2020 में गहलोत व शेखावत दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। तीन नवम्बर को घोषित किए गए न​गर निगम चुनाव में 80-80 वार्डों वाले जोधपुर उत्तर नगर निगम में कांग्रेस 53, भाजपा 19 व 8 स्थान पर निर्दलीय विजयी रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण निगम में भाजपा को 43, कांग्रेस को 29 व 8 स्थान पर निर्दलीय के खाते में गए हैं। यानी आधा जोधपुर भाजपा का और आधे पर कांग्रेस की सरकार है।

जयपुर हैरिटेज नगर निगम चुनाव का परिणाम

जयपुर हैरिटेज नगर निगम चुनाव का परिणाम

-जयपुर हैरिटेज नगर निगम में 47 कांग्रेस, 42 बीजेपी और 11 निर्दलीय जीते

-आमेर विधानसभा क्षेत्र में 4 में से 2 कांग्रेस और 2 में बीजेपी जीती
-हवामहल क्षेत्र में कुल 26 वार्ड में से 9 कांग्रेस,12बीजेपी और 5 निर्दलीय पार्षद जीते
-सिविल लाइंस क्षेत्र में कुल 24 वार्ड में में 13 कांग्रेस, 10 बीजेपी और 1 निर्दलीय
-किशनपोल में 21 वार्ड में 9 कांग्रेस, 8 बीजेपी और 4 निर्दलीय
-आदर्श नगर में कुल 25 वार्ड में 13 कांग्रेस, 10 बीजेपी और 2 निर्दलीय जीते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+