Jodhpur Murder Case: 4 लोगों की हत्या के बाद MLA दिव्या मदेरणा बोलीं-'क्या कहूं? मैं तो खुद सेफ नहीं'
जोधपुर के ओसियां इलाके में चार लोगों की हत्या के शव जला देने के मामले में सियासत भी जमकर हो रही है। कांग्रेस MLA दिव्या मदेरणा ने तो खुद को ही अनसेफ बता दिया। इस पर BJP ने निशाना साधा है।
राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसिया इलाके में एक युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। आरोपी पप्पूराम ने वारदात को जमीनी विवाद के चलते अंजाम दिया।
पप्पूराम ने चाचा पूनाराम बैरड़, चाची भंवरी देवी, भाभी धापू व भतीजी की कुल्हाड़ी के वार से हत्या करके शवों को झोपड़ी में जला दिया था। बुधवार सुबह चार बजे जले हुए शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

चार लोगों की हत्या के सवाल पर ओसियां से कांग्रेस की विधायक दिव्या मदेरणा ने तो राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर ही निशाना साध दिया। एमएलए ने यहां तक कहा कि इस मामले में वे क्या कहें? वे तो खुद को ही सुरक्षित महसूस नहीं करती।
विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि मेरे पर हमला करने के आरोपी अरेस्ट नहीं हो रहे। मेरे तो खुद लठ्ठ बज रहे हैं सरेआम। बीस-बीस लोगों ने मेरे पर हमला करते हैं। पुलिस की मौजूदगी में धमकी मिलती है।
दिव्या मदेरणा के इस बयान पर जोधपुर से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तो राजस्थान सीएम से इस्तीफा ही मांग लिया। शेखावत ने सोशल मीडिया पर दिव्या मदेरणा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'मुख्यमंत्री जी सुनिए आपकी पार्टी की महिला विधायक राज्य की कानून-व्यवस्था का सच बता रही हैं। जाने किस सोच और अधिकार से आप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री बने हुए हैं? इस्तीफा दीजिए। जरूरी है कि आप इस्तीफा दें। कानून-व्यवस्था की समस्या हल करने का पहला कदम आपका इस्तीफा होना चाहिए।'
क्या है जोधपुर हत्याकांड?
पप्पूराम व उसके चाचा पूनाराम के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सात माह पहले पप्पूराम के भाई की मौत हो गई थी। पप्पू को लगता था कि उसके भाई की चाचा ने हत्या करवाई है। इसका बदला लेने के लिए बीती रात उसने चाचा के घर में घुसकर चाचा, चाची, उनकी पुत्रवधू व पोती की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। फिर शवों को झोपड़ी में रखकर उनके आग लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications