Cylinder Blast Jodhpur : लीकेज सिलेंडर को माचिस की तीली जलाकर चेक किया तो हुआ ब्‍लास्‍ट, 4 की मौत

जोधपुर : सिलेंडर में आग लगने से 4 की मौत

राजस्‍थान के जोधपुर शहर के माता का थान क्षेत्र में मगरा पूंजला इलाके की एक कॉलोनी के घर में शनिवार दोपहर को सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट ( Cylinder Blast Jodhpur) हो गया। आधा दर्जन सिलेंडर फटने के बाद उनमें आग लग गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। जोधपुर जिला कलेक्‍टर हिमांश गुप्‍ता ने चार लोगों के जिंदा जल जाने की पुष्टि की है। हादसे में 16 लोग झुलसे हैं। मृतकों के शवों को फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बाहर निकाले है। वहीं, हादसे में झुलसे लोगों को एमजीएच लाया गया।

 कई लोग 80 फीसदी से ज्यादा झुलसे

कई लोग 80 फीसदी से ज्यादा झुलसे

बताया जा रहा है कि कई लोग 80 फीसदी से ज्यादा झुलसे हैं। जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन लोगों के हाल जाने और डॉक्टरों को उपचार के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। जोधपुर रसोई गैस सिलेंडर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

अवैध रूप से गैस सिलेंडर का कारोबार हो रहा

अवैध रूप से गैस सिलेंडर का कारोबार हो रहा

जानकारी के अनुसार जोधपुर के कीर्ति नगर स्थित एक घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडर का कारोबार हो रहा था। वहां एक सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था। इस पर काम करने वाले व्यक्ति ने माचिस की तीली जलाकर गैस लीक चेक करने की कोशिश की। इस दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिससे वहां रखे अन्य सिलेंडर भी भभक उठे। आग इतनी भयंकर थी कि पांच सिलेंडर फट गए। वहां संकरी गली के अंदर खड़े कई लोग आग की चपेट में आ गए।

तीन चार धमाके सुनाई दिए

तीन चार धमाके सुनाई दिए

आग की चपेट में आए लोगों को नयापुरा अस्पताल और उसके बाद महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। जिस समय हादसा हुआ उस दौरान घर के बाहर गैस एजेंसी की पिकअप गाड़ी भी खड़ी थी। वह भी आग की चपेट में आ गई। आसपास के इलाके में तीन चार धमाके सुनाई दिए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

 गहलोत ने भी ट्वीट कर हादसे में दुख व्यक्त किया

गहलोत ने भी ट्वीट कर हादसे में दुख व्यक्त किया

आग लगने से एक कमरे में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर कई गैस सिलेंडर जले हुए मिले। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने के बाद नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा, डीसीपी अमृता दुहन, शहर विधायक मनीषा पंवार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर हादसे में दुख व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+