Jodhpur Lok Sabha Chunav: कौन हैं ये प्रत्याशी, जो जीत के बाद लोगों को सोने की सीढी से चांद पर लेकर जाएंगे!
Chnad par Sidhi Karan Singh Uchiarada: लोकसभा चुनाव 2024 में जोधपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के करणसिंह उचियारड़ा का एक बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे लोगों को चांद पर ले जाने की बात कह रहे हैं।
दरअसल, जोधपुर में करण सिंह उचियारड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी के साल 2047 तक विकसित भारत बनाने वाले बयान पर तंज करते हुए चांद तक सोने की सीढ़ी बनाने वाली बात कही है।

यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार: 'राम भरोसे' जोधपुर, गजेंद्र सिंह शेखावत vs करण सिंह उचियारड़ा में कौन जीत रहा?
करण सिंह उचियारड़ा ने कहा कि 'मेरे पास भी एक अच्छी स्कीम है। मैं यहां से लेकर चांद तक सोने की सीढ़ी बनवाऊंगा, जिससे हिंदुओं को भगवान और मुसलमान को अल्लाह भी मिल जाएंगे।'
करण सिंह उचियारड़ा ने यह भी कहा कि भाजपा ने साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में किए वादे ही अभी तक पूरे नहीं किए। अब लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम मोदी कह रहे हैं कि हम 2047 तक भारत को विकसित देश बना देंगे। जबकि 2047 में गजेंद्र सिंह शेखावत 80 साल और खुद पीएम मोदी 100 साल के हो जाएंगे।
उचियारड़ा ने आगे कहा कि भाजपा हवा-हवाई बातों पर वोट मांग रहे ही है। ऐसे तो मैं ही कह दूं कि मेरे पास तो हिंदू-मुस्लिम दोनों को चांद पर ले जाकर भगवान श्रीराम व अल्लाह से मिलाने की स्कीम है।
सोने की सीढ़ी बनाकर चांद लेकर नहीं जाऊंगा बल्कि वापसी के लिए सीढ़ी बनाऊंगा। इसके लिए 30 साल का समय लगेगा तब तक मुझे वोट देना होगा। 30 साल बाद मैं 80 साल का हो जाऊंगा और फिर मैं जब वोट लेने आऊंगा ही नहीं तो या तो मेरी विकास वाली स्कीम पर भरोसा कर लो या सोने की सीढ़ी पर भरोसा कर ले।
यह भी पढ़ें- जालोर सीट पर पति वैभव गहलोत की जीत के लिए पत्नी हिमांशी ने किया जिंदगी का सबसे बड़ा वादा, VIDEO
उल्लेखनीय है कि जोधपुर लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की हॉट सीटों में से एक है। भाजपा ने जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर तीसरी बार दांव लगाया है। पिछली बार शेखावत ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को चुनाव हरवाया था।












Click it and Unblock the Notifications