जालोर सीट पर पति वैभव गहलोत की जीत के लिए पत्नी हिमांशी ने किया जिंदगी का सबसे बड़ा वादा, VIDEO
Vaibhav Gehlot Jalore Sirohi News: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत का 'वैभव' भी दांव पर लगा हुआ है। वैभव गहलोत जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
वैभव गहलोत की जीत के लिए पिता अशोक गहलोत व कांग्रेस ही नहीं बल्कि मां सुनीता गहलोत व पत्नी हिमांशी गहलोत ने भी पूरी ताकत लगा रखी है। मां व पत्नी तो इमोशनल कार्ड भी खेल रही हैं।
यह भी पढ़ें- Vaibhav Gehlot Wife: वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी करती हैं ये नेक काम, खूबसूरती में एक्ट्रेस को देतीं टक्कर

पहले बात अगर मां की करें तो मां सुनीता गहलोत पहली बार किसी चुनावी सभा में शिरकत करती नजर आई हैं। वो भी सिर्फ बेटे वैभव की जालोर-सिरोही से जीत के लिए जबकि इनका परिवार बीते तीन दशक से राजस्थान की राजनीति में है।
पिछले दिनों जब वैभव गहलोत ने जालोर-सिरोही सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया तो जनसभा में पति अशोक गहलोत के साथ सुनीता गहलोत ने भी मंच सांझा किया। अशोक गहलोत ने मंच से कहा भी कि पत्नी सुनीता गहलोत पहली बार किसी चुनावी सभा में आई हैं।

वैभव की बेटी काश्विनी भी मांग रही वोट
अब बात वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत की करें तो वे अक्सर राजनीति से खुद दूर ही रखती हैं, मगर लोकसभा चुनाव 2024 में जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र में हिमांशी गहलोत बेटी काश्विनी गहलोत के साथ इन दिनों पति वैभव गहलोत के लिए वोट मांगती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Vaibhav Gehlot Jalore: अशोक गहलोत की पत्नी पहली बार आईं चुनाव प्रचार में, बेटे वैभव के लिए मांग रहीं वोट
जालोर में करूंगी बेटी की शादी-हिमांशी गहलोत
लोकसभा चुनाव 2024 में वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी ने तो जालोर से पति की जीत के लिए लोगों से अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा वादा भी किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमांशी गहलोत ने जालोर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर पति चुनाव जीत गए तो वे जालोर में अपनी बेटी की शादी करेंगी।

जालोर में ही ले लिया-हिमांशी गहलोत
हिमांशी गहलोत ने कहा कि उन्होंने वैभव गहलोत के जालोर सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले ही घर ले लिया। यहां स्थायी रूप से रहने भी लगी हैं। वैभव के नामांकन वाले दिन शाम को पांच बजे जालोर वाले घर में गृह प्रवेश किया है।

दूसरी बार चुनाव लड़ रहे वैभव गहलोत
बता दें कि वैभव गहलोत दूसरी बार लोकसभा चुनाव मैदान में हैं। साल 2019 में जोधपुर सीट से गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने चुनाव हार गए थे। अब लोकसभा चुनाव 2024 में जालोर-सिरोही सीट पर वैभव का मुकाबला भाजपा के लुंबाराम चौधरी से हो रहा है।
यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव, राजस्थान में वैभव गहलोत, रविंद्र भाटी व हनुमान बेनीवाल में कौन जीत रहा?












Click it and Unblock the Notifications