फलोदी सट्टा बाजार: 'राम भरोसे' जोधपुर, गजेंद्र सिंह शेखावत vs करण सिंह उचियारड़ा में कौन जीत रहा?
Phalodi Satta Bazar News Jodhpur: लोकसभा चुनाव 2024 में जिस फलोदी सट्टा बाजार पर देशभर की नजर है, उसका अपना संसदीय क्षेत्र जोधपुर 'राम भरोसे' है। भाजपा अयोध्या राम मंदिर निर्माण को भुना रही तो कांग्रेसी भी खुद को राम भक्त बता रहे हैं।
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र राजस्थान की हॉट सीटों में से एक है। यह मोदी सरकार में जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ही नहीं बल्कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत का ग्रहजिला भी है।

जोधपुर में मुकाबला राजपूत vs राजपूत
लोकसभा चुनाव 2024 में जोधपुर सीट पर मुकाबला राजपूत vs राजपूत है। भाजपा ने मौजूदा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को जीत की हैट्रिक लगाने का मौका दिया है जबकि कांग्रेस ने इनके सामने करण सिंह उचियारड़ा को मैदान में उतारा है।
जोधपुर सीट पर फलोदी सट्टा बाजार भाव
फलोदी सट्टा बाजार के सबसे नजदीकी लोकसभा सीटों में जोधपुर शामिल है। यहां की हवा का रुख फलोदी सट्टा बाजार के सटोरिए बखूबी जानते हैं। हालांकि सट्टा बाजार के अनुमानों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं किया जा सकता। ये कई बार गलत भी साबित होते हैं। जोधपुर में भाजपा की जीत के भाव पहले 15-20 पैसे निकाले गए थे, जो बढ़कर 40-45 पैसे तक पहुंच गए।
जोधपुर लोकसभा सीट मतदाता
शहरी मतदाता-8,23,967
ग्रामीण मतदाता-11, 10,227
जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस में कौन भारी
- जोधपुर संसदीय क्षेत्र में फलोदी, लोहावट, शेरगढ़, सरदारपुरा, जोधपुर, सूरसागर, लूनी व पोखरण जैसी विधानसभा सीटें आती हैं।
- राजस्थान विधानसभा 2023 के आंकड़ों के हिसाब से देखें तो जोधपुर में भाजपा की आंधी चली। अभी सात-एक का अंतर है।
- आठ में से कांग्रेस सिर्फ एक सरदारपुरा सीट जीत पाई। उस पर भी खुद सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ा था।
- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जोधपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस को 40.7 प्रतिशत और भाजपा को 49.3 प्रतिशत वोट मिले थे।
कांग्रेस पूछ रही 10 साल का काम
जोधपुर लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस आरोप लगा रही है कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने दस साल सांसद रहे हुए कुछ विशेष काम नहीं किया। शेरगढ़ से भाजपा विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने भरे मंच से ही यह बात कह दी थी। हालांकि बाबूसिंह राठौड़ और गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच न केवल सियासी सुलह हुई बल्कि शेखावत ने अपने कामों की बुकलेट छपवाकर सोशल मीडिया पर शेयर की।












Click it and Unblock the Notifications