Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना वायरस का खौफ : जोधपुर सेंट्रल जेल में आसाराम-मदेरणा समेत सभी कैदियों ने शुरू की भूख हड़ताल

जोधपुर। कोरोना वायरस को डब्ल्यूएचओ ने महामारी घोषित कर दिया गया है। पूरे देश में कई राज्यों को लॉक डाउन और कर्फ्यू लगा दिया गया है। कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं फैले इसके लिए जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

Jodhpur Central Jail Prisoner on hunger strike due to Coronavirus

जोधपुर सेंट्रल जेल में इस समय 1375 कैदी सजायाफ्ता और ट्रायल वाले मौजूद हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए कुछ कैदियों को छोड़कर मंगलवार को सभी कैदियों ने सेंट्रल जेल में भूख हड़ताल शुरू की। मंगलवार सुबह सेंटर जेल में खाना तो बनाया गया, लेकिन किसी भी कैदी ने खाना नहीं खाया। सभी कैदी मांग कर रहे हैं कि इस महामारी में उन्हें छोड़ दिया जाए। इसी को लेकर राज्य सरकार ने जोधपुर सेंट्रल जेल से कैदियों के बारे में जानकारी मांगी है।

जोधपुर सेंट्रल जेल प्रशासन ने कैदियों को पेरोल पर छोड़े जाने की सूची तैयार की है, जिसे राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार तय करेगी कि कौन-कौन से कैदी को पेरोल पर भेजना है या किसकी सजा माफ करके छोड़ा जाना है।

जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी ने बताया कि जोधपुर सेंट्रल जेल में कई कुख्यात कैदी सजा भुगत रहे हैं या उनकी ट्राई चल रही है। इनमें आसाराम, भंवरी देवी अपहरण हत्याकांड के मामले में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा आदि भी शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+