Watch : जोधपुर में भजन गायक का अश्लील वीडियो वायरल, युवती और महिला के साथ इस हाल में दिखा

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक भजन गायक के कई अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें वह युवती व महिला के साथ बंद कमरे में गंदा काम करता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद से भजन गायक व युवती लापता बताए जा रहे हैं। ये आपत्तिजनक वीडियो कब और किसने बनाए इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि जोधपुर पुलिस ने वीडियो वायरल करवाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रातानाड़ा धर्मशाला में बना वीडियो

रातानाड़ा धर्मशाला में बना वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक वीडियो जोधपुर के रातानाड़ा स्थित किसी धर्मशाला के कमरे का बताया जा रहा है। भजन गायक की पहचान जोधपुर के सुंदर दास के रूप में हुई है। भजन गायक सुंदर दास के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रही युवती जींस पेंट पहने हुए है। उसकी भी पहचान हो चुकी है, मगर भजन गायक के साथ-साथ वह भी लापता है।

भजन गायक व महिला का वीडियो वायरल

भजन गायक व महिला का वीडियो वायरल

राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में भजन गायक के अश्लील व​वीडियो सामने आने का सिलसिला ​महीनेभर से चल रहा है। युवती से पहले एक महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नग्न महिला के साथ बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा था।

इसके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

इसके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

भजन गायक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई जोधपुर पुलिस ने वीडियो वायरल करवाने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। भंवरलाल के खिलाफ वीडियो वायरल करवाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही पूरे प्रकरण जांच शुरू कर दी है।

 भजन गायक को तलाश रही जोधपुर पुलिस

भजन गायक को तलाश रही जोधपुर पुलिस

जोधपुर कमिश्नरेट के (डीसीपी ईस्ट) धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि भजन गायक के कथित अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो किसी समाज विशेष से जुड़ी जगह का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल करवाने वाले के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+