Bhairon Singh Rathore : भारत पाकिस्तान युद्ध के हीरो का निधन, फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी बने थे भैरो सिंह
भैरो सिंह राठौड़ मूलरूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव सोलकिया तला के रहने वाले हैं। साल 1987 में सीमा सुरक्षा बल (BSF) से रिटायर हुए थे। इन्होंने 1971 की जंग में अदम्य साहस दिखाया था।

Bhairo Singh Rathore Biography In Hindi : 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के हीरो भैरो सिंह राठौड़ ने नहीं रहे। Bhairo Singh Rathore ने राजस्थान के जोधपुर स्थित एम्स में 19 दिसम्बर 2022 को अंतिम सांस ली। भैरो सिंह 81 साल के थे। भारत पाकिस्तान जंग में अदम्य साहस दिखाया था। अभी 16 दिसम्बर को विजय दिवस 2022 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके भैरो सिंह के हाल जाना था। भैरो सिंह के सीने में दर्द की शिकायत थी। 14 दिसम्बर को उन्हें जोधपुर एम्स में भर्ती करवाया गया था।

भैरो सिंह राठौड़ ने 1971 की जंग में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास लोंगेवाला चौकी पर पराक्रम दिखाया था। उसे बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर में प्रदर्शित किया गया। भैरो सिंह का रोल अभिनेता सुनील शेट्टी ने निभाया था। मीडिया से बातचीत में भैरो सिंह राठौड़ के बेटे सवाई सिंह ने बताया कि भारत पाकिस्तान युद्ध की 51वीं वर्षगांठ से दो दिन पहले 14 दिसंबर को पिता को एम्स जोधपुर में भर्ती करवाया गया था।
बता दें कि भैरो सिंह राठौड़ मूलरूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव सोलकिया तला के रहने वाले हैं। साल 1987 में सीमा सुरक्षा बल (BSF) से रिटायर हुए थे। इन्होंने 1971 की जंग में अदम्य साहस दिखाया था। पिछले साल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसलमेर में बॉर्डर दौरे पर आए थे तब भैरो सिंह से भी मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications