रात को पत्नी की हत्या कर घर के बाहर बैठकर मोबाइल पर गेम खेलता रहा पति, हत्या की वजह बनी पहेली

जोधपुर। रक्त से सने हाथ कांपती आवाज और आंखों में आत्म ग्लानि का बोध लिए इस 32 वर्षीय युवक ने एक उन्माद में अपनी ही दुनिया उजाड़ के रख दी। जब उसे होश आया तो इसका शरीर थरथर कांप रहा था क्योंकि उसने नींद में सो रही अपनी पत्नी के गले और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर नींद में ही हत्या कर दी।

मृतका के एक बेटा व एक बेटी

मृतका के एक बेटा व एक बेटी

राजस्थान के जोधपुर शहर की बृजेश कॉलोनी में रहने वाला विक्रम सिंह यह बता रहा है कि रात को उसे दौरा (एक तरह की बीमारी) आया था और इस दौरान इसने अपनी 30 वर्षीय पत्नी शिव कंवर की हत्या दी। इनके 8 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटा है। अब इस युवक की बातें सच है या कोई बनाई हुई कहानी यह तो पुलिस जांच का विषय है।

 2008 में हुई थी शादी

2008 में हुई थी शादी

दरअसल, साल 2008 में फलौदी के अखाधणा हाल बीजेएस निवासी विक्रम सिंह और नागौर के सिंगड़ा गांव निवासी मनोहर सिंह की बेटी शिव कंवर शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों की जिंदगी ठीक-ठाक चल रही थी। मनोहर सिंह बेरोजगार था और जिसके चलते उसकी पत्नी शिवकंवर अपने घर के सामने स्थित सहकारी बाजार में नौकरी करती थी और इसके अलावा कपड़े सील कर अपने दोनों मासूम बच्चों और पति का पेट भर रही थी।

 हत्या की वजह बनी पहेली

हत्या की वजह बनी पहेली

फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि विक्रम सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या कर अपनी ही दुनिया उजाड़ दी। यह पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। जोधपुर डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी विक्रम सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या कर पुलिस थाने में फोन कर इस बात की सूचना दी थी।

 ससुर को दी हत्या की सूचना

ससुर को दी हत्या की सूचना

जोधपुर पुलिस उसके घर पर पहुंची तो घर के बाहर बैठा मोबाइल पर गेम खेल रहा था। आरोपी विक्रम सिंह के साले ने बताया कि रात 9 बजे उसने अपने ससुर मनोहर सिंह को फोन कर बताया कि उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी है।

यह खबर सुनकर मनोहर सिंह के पैरों तले से जमीन खिसक गई और घर में मातम छा गया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+