राजस्थान सियासी ड्रामा : जोधपुर से शुरू हुई ' लोकतंत्र बचाओ गजेंद्र सिंह शेखावत हटाओ' रथ यात्रा
जोधपुर। मोदी सरकार में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर राजस्थान के गहलोत सरकार गिराने की कथित साजिश रचे जाने के आरोप लगने के बाद से उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत के गृह जिले जोधपुर से ' लोकतंत्र बचाओ गजेंद्र सिंह शेखावत हटाओ' अभियान के तहत रथयात्रा शुरू हुई है, जो राजस्थान के सभी 33 जिलों में जाएगी। रथयात्रा के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

शुक्रवार को जोधपुर से अंबेडकर मूर्ति अनावरण समिति द्वारा यह यात्रा शुरू की गई है। इसके जरिए सभी 33 जिलों में लोगों से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पर हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। अंबेडकर मूर्ति अनावरण समिति के संयोजक घनश्याम मेघवाल ने बताया कि राजस्थान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई कांग्रेस पार्टी की सरकार को षड़यंत्रपूर्वक गिराने की साजिश की गई है। इसलिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को हटाया जाए। इस मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications