जोधपुर : गाड़ी किश्त की वसूली को लेकर दबंगों ने की अंधाधुंध फ़ायरिंग, क्षेत्र में दहशत का माहौल

जोधपुर। जोधपुर शहर में एक बार फिर से दिनदहाड़े फायरिंग हुई है। लगातार शहर में हो रही फायरिंग के चलते लोगों में दहशत का माहौल है। गाड़ियों की किश्त वसूली को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने हो जाने के भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

आरोपियों की पहचान की

आरोपियों की पहचान की

ऐसा ही एक मामला जोधपुर के मान जी के हत्थे के क्षेत्र में देखने को मिला है। जहां वाहन से सीजर ने आतंक बरपा दिया। एक के बाद एक कई राउंड फायर कल डाले। गाड़ी की किस्त की वसूली को लेकर हुई इस वारदात की जांच के दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों को चिन्हित किया है। जिनमें बोलेरो कैंपर गेटवे व बोलेरो डीआई सहित कुल 5 गाड़ियों और कुछ लोगों को चिन्हित किया है। जोधपुर के मांझी क्षेत्र में अधिकार शिक्षण संस्थाएं संचालित होती हैं।

 खौफ नहीं आ रहा नजर

खौफ नहीं आ रहा नजर

सीजर द्वारा की गई फायरिंग के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस लगातार फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है। 2 बार तो पुलिस ने बदमाशों पर फायर भी कर डाला, लेकिन बदमाशों में पुलिस का खौफ फिर भी नजर नहीं आ रहा।

 जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि जोधपुर सीएम अशोक गहलोत का गृह जिला है। साथ ही जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है। यहां बढ़ते अपराध कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। फायरिंग के इस ताजा मामले को लेकर जोधपुर की महामाया मंदिर पुुलिस जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+