Ex-Serviceman CP Joshi ने तलवार से केक काटकर मनाया 104वां Bday, फैमिली ने दीवार पर लिखा- 103 Not Out

पूर्व सैनिक CP Joshi ने तलवार से केक काटकर मनाया 104वां जन्‍मदिन, फैमिली ने दीवार पर लिखा- 103 नॉट आउट

Ex-Serviceman Chandiprasad 104th Birthday : राजस्‍थान के जोधपुर में डिफेंस लैब रोड सेक्‍टर 6 में सुभाषचंद्र कॉलोनी में रहने वाले पूर्व सैनिक सीपी जोशी उर्फ चंडीप्रसाद जोशी ने 19 नवंबर 2022 को अपना 104वां जन्‍मदिन मनाया। जन्‍मदिन के मौके पर चंडीप्रसाद जोशी ने अपने घर पर तलवार से केक काटा। परिवार ने भी उनके 104वें जन्‍मदिन को खास मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। परिजनों ने दीवार पर एक बैनर लगाया जिस पर लिखा था-103 नॉट आउट।

सीपी जोशी उर्फ चंडीप्रसाद जोशी अंग्रेजों के जमाने में फौजी रहे

सीपी जोशी उर्फ चंडीप्रसाद जोशी अंग्रेजों के जमाने में फौजी रहे

बता दें कि सीपी जोशी उर्फ चंडीप्रसाद जोशी अंग्रेजों के जमाने में फौजी रहे हैं। दूसरे विश्व युद्ध (1039-1944) में ब्रिटिश सेना की ओर से लड़े। फिर भारत की रक्षा के लिए 1962, 1965 और 1971 की जंग में अदम्‍य साहस दिखाया। अफगान, पाकिस्तान, चीन लद्दाख, रंगून तक की युद्ध भूमियों में जोशी ने युद्ध लड़े। सात साल युद्ध के मैदान में बिताने वाले चंडीप्रसाद जोशी को कभी एक भी गोली नहीं लगी।

पूर्व फौजी CP Joshi का जन्‍म उत्‍तराखंड के गढ़वाल में हुआ

पूर्व फौजी CP Joshi का जन्‍म उत्‍तराखंड के गढ़वाल में हुआ

पूर्व फौजी चंडीप्रसाद जोशी का जन्‍म 19 नवम्‍बर 1919 को उत्‍तराखंड के गढ़वाल में हुआ था। वहीं से जोशी सेना में भर्ती हुए। शुरुआत में ब्रिटिश सेना में रहे। फिर 1947 को आजाद भारत की फौज का हिस्‍सा बन गए। जोशी ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स में इंग्लिश की डिग्री ली थी।

 बेटी अनिता ने बताया कि पिता हमेशा से ही देश रक्षा के लिए समर्पित रहे

बेटी अनिता ने बताया कि पिता हमेशा से ही देश रक्षा के लिए समर्पित रहे

मीडिया से बातचीत में जोशी की बेटी अनिता ने बताया कि पिता हमेशा से ही देश रक्षा के लिए समर्पित रहे हैं। 2019 में 100 साल पूरे करने पर भारतीय सेना ने उनको विशेष मेडल से सम्‍मानित किया था। पूरे परिवार को गर्व है कि सीपी जोशी ने सात बड़ी जंग में हिस्‍सा लिया है।

जोशी शतायु पार उम्र में भी स्‍वस्‍थ्‍य

जोशी शतायु पार उम्र में भी स्‍वस्‍थ्‍य

जोशी शतायु पार उम्र में भी स्‍वस्‍थ्‍य हैं। पाकिस्‍तान के एक सवाल पर ये कहते हैं कि पाकिस्‍तान छोटा सा देश है। भारत के सामने कुछ भी नहीं। दो बड़े बम गिरे तो पाकिस्‍तान का नामोनिशान मिट जाए। जैसे वर्ल्ड वॉर में आसमान से बम गिरते थे। वैसे दो बम से पाकिस्‍तान पूरा खत्‍म हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+